Home » हरियाणा » हरियाणा के अरावली क्षेत्र में 10 हजार एकड़ में स्थापित की जाएगी विश्व की सबसे बड़ी जंगल सफारी – वन व वन्यजीव मंत्री राव नरबीर सिंह

हरियाणा के अरावली क्षेत्र में 10 हजार एकड़ में स्थापित की जाएगी विश्व की सबसे बड़ी जंगल सफारी – वन व वन्यजीव मंत्री राव नरबीर सिंह

 

एशियाई सात शावक अब चैतन्यवीरुसंजूदीयानव्याचंचल व अन्नू से जाने जाएंगे

 

चिडिय़ा घर में तीन नर व चार मादा शावकों का किया गया नामकरण

How to Get AdSense Approval for News a Portal

 

चण्डीगढ़, 27 जनवरी – हरियाणा के वन एवं वन्यजीव मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि आगामी छह माह में हरियाणा में अरावली क्षेत्र में लगभग 10 हजार एकड़ में जंगल सफारी का प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से शिलान्यास करवाया जाएगा। एनसीआर क्षेत्र में जंगल सफारी स्थापित करना प्रधानमंत्री का ड्रिम प्रोजेक्ट है।

 

वन एवं वन्य जीव मंत्री राव नरबीर सिंह रोहतक चिडिय़ा घर में सिंह शावक नामकरण समारोह में प्रेस प्रतिनिधियों से संवाद कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने इलेक्ट्रिक कार्ट में सवार होकर चिडिय़ा घर का भ्रमण किया तथा चिडिय़ा घर में रखे गए पशु-पक्षियों का अवलोकन किया। उन्होंने चिडिय़ा घर के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सफेद तोता भी लेकर आए, जो उन्होंने मॉरिसस की घाटी में देखा था।

 

उन्होंने एशिया शेर के तीन नर तथा चार मादा सहित सात शावकों में से चार शावकों का नामकरण किया। उन्होंने नर शावकों को चैतन्य व वीरु नाम दिया तथा तीसरे नर शावक को संजू नाम दिया गया। उन्होंने दो मादा शावकों को दीया व नव्या नाम दिया। एक मादा शावक को उपायुक्त श्री धीरेंद्र खडग़टा ने चंचल नाम दिया तथा चौथी मादा शावक का अन्नू नाम रखा गया। उन्होंने नन्हें शावक को गोद में उठाकर दुलारा तथा चिडिय़ा घर परिसर में पौधारोपण भी किया।

playak168.com AK168 – TRANG CHỦ AK168.COM – LINK VÀO AK168 MỚI NHẤT 2026 TẶNG 68K

 

राव नरबीर सिंह ने कहा कि उन्होंने गत दिनों शारजाह में एक हजार एकड़ में स्थापित की गई विश्व की सबसे बड़ी जंगल सफारी का अवलोकन किया है, जो काफी सुन्दर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में जंगल सफारी स्थापित करने बारे उनके ड्रीम प्रोजेक्ट को सांझा किया था। हरियाणा में अरावली क्षेत्र में 10 हजार एकड़ में विश्व की सबसे बड़ी जंगल सफारी स्थापित की जाएगी। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे प्रतिवर्ष 10 प्रतिशत काबली कीकर को हटाकर उनके स्थान पर त्रिवेणी या जलवायु अनुकूल पौधे लगाए जाए।

 

उन्होंने बजट के संदर्भ में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श कर रहे है तथा विचार-विमर्श के बाद आम लोगों की सुविधा के दृष्टिगत बेहतर बजट प्रस्तुत किया जाएगा। सरकार द्वारा निरंतर जनहित में कार्य किए जा रहे है। देश व प्रदेश की जनता ने केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों पर मोहर लगाते हुए जनादेश दिया है। जनता कार्यों के आधार पर ही जनादेश देती है। विपक्ष का कार्य सिर्फ सरकार की आलोचना करना है।

Facebook
X
WhatsApp
Email
Telegram