Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » मौसम वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी ! हरियाणा पर मंडराया बाढ़ का खतरा !

मौसम वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी ! हरियाणा पर मंडराया बाढ़ का खतरा !

पिछले कईं दिनों से बारिश की मार झेल रहे हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में आज से धूप निकलने के कारण लोगों को बारिश से कुछ राहत जरूर मिली है। मौसम विभाग ने एक बार फिर से हरियाणा में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। बारिश के साथ ही मौसम वैज्ञानिकों ने हरियाणा में बाढ़ की चेतावनी भी जारी की है।

मौसम विभाग के अनुसार 3 जुलाई को हरियाणा में बादल छाए रह सकते हैं। दिन भर बादल बने रहने के कारण तापमान में भी गिरावट बनी रहेगी। इसके अलावा गरज-चमक के साथ कुछ इलाकों में बारिश भी हो सकती है। इसके अलावा 4 जुलाई को एक बार फिर से हरियाणा में तेज बारिश की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो इस बारिश के कारण प्रदेश के कुछ इलाकों में बाढ़ भी आ सकती है ! फिलहाल यह बारिश खेती के लिए लाभकारी हो सकती है, लेकिन इसके बावजूद भी किसानों को सतर्क रहना होगा।

How to Get AdSense Approval for News a Portal

पांच और छह जुलाई को मौसम में कुछ अधिक परिवर्तन नहीं होगा। दोनों ही दिन ठंडी हवाओं के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। सात जुलाई को भी हालांकि बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन दिन भर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जिसके चलते दिन के समय तापमान सामान्य ही रहेगा। वही, 8 जुलाई को फिर से प्रदेश में बारिश की संभावना बन रही है। हालांकि फसलों के लिए इस बारिश को काफी हितकारी बताया जा रहा है। बता दें कि लगातार 4 दिन तक बारिश की गिरफ्त में फंसे हरियाणा के अधिकांश हिस्से के लोग अभी से त्राही करने लगे हैं। कईं स्थानों पर तो अभी भी खेतों में कईं-कईं फुट तक पानी जमा है। इसके अलावा कुछ शहरों के निचले इलाके भी अभी तक जलमग्न हैं।

jin88.us.com Jin88 | Sân Chơi Uy Tín Thu Hút 1.000.000+ Hội Viên Tham Gia

Facebook
X
WhatsApp
Email
Telegram