चंडीगढ़ : हरियाणा में एक बार फिर से मौसम मेहरबान हो रहा है। एक बार फिर से प्रदेश में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। आज सुबह हिसार, जींद, झज्जर, रेवाड़ी और फरीदाबाद में अच्छी बारिश देखने को मिली है। चरखी दादरी और फरीदाबाद में कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। मौसम विभाग ने आज के लिए हिसार, रोहतक और जींद जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा हांसी, नारनौंद, जुलाना, सफीदों, रोहतक, महम, गोहाना, बवानीखेड़ा में तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही मौसम विज्ञान केंद्र 6 जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना जताई है, जिसमें कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर के अलावा शेष 16 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी भरी हवाओं के कारण यह बारिश हो रही है। यह स्थिति 10 जुलाई तक बनी रह सकती है, जिससे प्रदेशभर में तापमान में गिरावट और उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।
पंजाब में भी आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को भी यही स्थिति रहने वाली है। रविवार को हुई बारिश के बाद राज्य में तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस वर्ष मानसून के दौरान पूरे राज्य में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है।
jin88a1.us.com JIN88 – Sân Chơi Giải Trí Đỉnh Cao, Chuyên Nghiệp 2026




