Home » अपराध » स्कूली बच्चों से भरी बस हुई हादसे का शिकार, कई बच्चे हुए घायल

स्कूली बच्चों से भरी बस हुई हादसे का शिकार, कई बच्चे हुए घायल

भिवानी : हरियाणा के जिला भिवानी में गांव बलियाली से बवानीखेड़ा रोड पर एक निजी स्कूल की बस सड़क से नीचे गड्ढों में उतर गई। बस मे हादसे के समय 50 बच्चे सवार बताए जा रहे हैं। इस हादसे में तकरीबन 7-8 बच्चे घायल हो गए। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण व पुलिस भी मौके पर पहुंची। आपको यह भी बता दें कि जहां पर स्कूल बस सड़क से नीचे उतरी वहां पर खेत सड़क से करीब 7-8 फुट गहरे हैं। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होते-होते बच गया।

चर्चा है कि बस ड्राइवर था वह साइड सीट पर बैठा था और दूसरा व्यक्ति बस चल रहा था। जब यह बस सड़क से नीचे गिरी है। ड्राइवर से बस नियंत्रित नहीं हुई इसलिए लापरवाही है। हालांकि पुलिस जांच कर रही है। ड्राइवर बदलने के आरोप पर एसएचओ ने कहा कि इसकी जांच कर रहे हैं इस बाबत स्कूल प्रिंसिपल व बच्चों से भी पता किया जाएगा। अगर दूसरा ड्राइवर होगा तो उसका भी पता लगाया जाएगा। बच्चों के परिजनों से मिला जाएगा और जो भी शिकायत देंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

How to Get AdSense Approval for News a Portal

go88bet.vip Go88 cổng game đổi thưởng 2026

Facebook
X
WhatsApp
Email
Telegram