Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » राहत की बजाए फिर से आफत बनकर बरसेगी बारिश, जानिए अपने इलाके का हाल

राहत की बजाए फिर से आफत बनकर बरसेगी बारिश, जानिए अपने इलाके का हाल

चंडीगढ़ : हरियाणा में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने आज भी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश के चलते ऑफिस और स्कूल जाने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण हरियाणा के तापमान में भी गिरावट आई है। प्रदेश का अधिकतम तापमान औसतन 4.4 डिग्री सेल्सियस गिर गया है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, 15 जुलाई तक मौसम में बदलाव की स्थिति बनी रहेगी। 11 से 13 जुलाई तक राज्य के अधिकतर हिस्सों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश जारी रहेगी। 12 जुलाई को फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल, मेवात, महेन्द्रगढ़ और रेवाड़ी के 50 से 75 फीसदी इलाके बारिश से प्रभावित रहेंगे। 13 जुलाई को भी इन जिलों में अच्छी बारिश की संभावना है। 14 जुलाई को उत्तर हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर सहित दक्षिण जिलों फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल और मेवात में भी बरसात जारी रहने की संभावना जताई गई है। एक ओर जहां बारिश से जनता को राहत मिली है, वहीं, जलभराव के चलते लोगों की परेशानियां भी बढ़ गई हैं।

vipak168.com AK168.COM Trang Chủ Chính Thức | Đăng Ký +68k

How to Get AdSense Approval for News a Portal
Facebook
X
WhatsApp
Email
Telegram