Home » हरियाणा » बिजली गिरने और ओलावृष्टि के साथ तूफानी बारिश का Alert

बिजली गिरने और ओलावृष्टि के साथ तूफानी बारिश का Alert

चंडीगढ़ : हरियाणा में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है, जिसके चलते कई इलाकों में लगातार या फिर रूक-रुककर बारिश हो रही है। बारिश के चलते जहां आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मैदानी इलाकों की बात करें तो राजस्थान में लगातार हो रही बारिश के कारण हर जगह पानी ही पानी नजर आ रहा है, कई जगहों पर तो ऐसा लग रहा है कि बाढ़ आ गई है, लोग घरों के अंदर रहने के लिए मजबूर है। वहीं अगर पहाड़ी इलाकों की बात करें तो उत्तराखंड, हिमाचल में स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। आसमानी आफत के कारण केवल हिमाचल में ही 100 से अधिक लोगों की जान चली गई है, तो वहीं उत्तराखंड में भी स्थिति ऐसी ही बनी हुई है। वहीं, मौसम विभाग ने एक बार फिर से बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

आंधी-तूफान केसाथ बारिश

How to Get AdSense Approval for News a Portal
heavy rain
heavy rain

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 18 जुलाई से लेकर वीकेंड तक उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा-पंजाब और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में आंधी-तूफान के साथ मेघ गर्जन और बारिश की संभावना है। पहाड़ी क्षेत्रों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में अचानक बादल फटने, बाढ़ आने और लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है। कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावनाएं बन सकती हैं।

vipak168.com AK168.COM Trang Chủ Chính Thức | Đăng Ký +68k

Facebook
X
WhatsApp
Email
Telegram