Home » हरियाणा » कुछ दिनों से लिए मानसून की विदाई, जानिए कब होगी वापसी ?

कुछ दिनों से लिए मानसून की विदाई, जानिए कब होगी वापसी ?

चंडीगढ़ : हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में एक बार फिर से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल सकता है, जिसके चलते तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। फिलहाल आने वाले तीन दिनों तक मानसून से राहत मिलने की उम्मीद है।

होगी झमाझम बारिश

How to Get AdSense Approval for News a Portal

मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि 21 जुलाई तक हरियाणा के राजस्थान से सटे क्षेत्रों में बेशक बारिश होगी, लेकिन बाकी क्षेत्रों में बारिश की संभावना बहुत कम है। 21 जुलाई से एक बार फिर से मानसून की झमाझम बारिश देखने को मिलेगी।

सामान्य से अधिक हुई बारिश

Barish-Weather
Barish-Weather

बता दें कि अब तक हरियाणा में 185 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से अधिक है। हिसार में भी इस बार अच्छी बारिश ने रिकॉर्ड तोड़ा है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि बारिशों के मौसम को देखते हुए किसानों को अपनी फसलों की कीट पतंग को लेकर निगरानी करनी होगी।

हल्की बारिश की संभावना

barish
barish

आज यानि 19 जुलाई को हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा की संभावना है। यह बारिश मुख्यतः दक्षिणी हरियाणा में देखने को मिलेगी। इस दिन तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। वहीं 20 जुलाई को हरियाणा में तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

फिर दस्तक देगा मानसून

21 जुलाई को हरियाणा के आसमान में बादल छाने की संभावना है। यह दिन ठंडा रहेगा और तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। 22 जुलाई को हरियाणा में मानसून फिर से दस्तक दे सकता है। इस दिन बारिश की संभावना अधिक है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

बारिश के कारण होगा जलभराव !

haryana rain alert
haryana rain alert

23 जुलाई को हरियाणा में तेज बारिश का पूर्वानुमान है। इस दिन कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है, जिससे जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आएगी और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

vipak168.com AK168.COM Trang Chủ Chính Thức | Đăng Ký +68k

Facebook
X
WhatsApp
Email
Telegram