चंडीगढ़ : हरियाणा के गुरुग्राम में हीरो होंडा चौक के समीप डेढ़ एकड़ जमीन को धोखाधड़ी से बेचने के आरोप में पुलिस ने चार नायब तहसीलदार, एक पटवारी और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) के कर्मचारियों समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि यह जमीन पूर्व उद्योगपति राकेश बत्रा ने कादीपुर तहसील स्टाफ से मिलीभगत करके बेच दी गई थी।
जानकारी के मुताबिक हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) ने इस जमीन का अधिग्रहण सेक्टर-37 के औद्योगिक क्षेत्र के विकास और बादशाहपुर नाले को चौड़ा करने के लिए किया हुआ था। यह मामला तब सामने आया जब रेवाड़ी के रहने वाले प्रवीण राव ने पिछले साल मई महीन में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) में शिकायत दी थी। उन्होंने शिकायत में आरोप लगाया गया था कि साल 2022 में DLF निवासी राकेश बत्रा ने गुरुग्राम नगर निगम, कादीपुर तहसील और HSVP के अधिकारियों और कर्मचारियों से साथ मिलकर अधिग्रहित जमीन पर अवैध रूप से कॉलोनी काटी और फिर उसे बेच डाला।
मिलीभगत कर काटे गए 22 प्लॉट
मामले की जांच में सामने आया कि राकेश बत्रा ने कादीपुर तहसील कर्मचारी से मिलीभगत कर ली और फिर पांच एकड़ जमीन पर 22 प्लॉट काट दिए और इन प्लॉट को अलग-अलग लोगों को बेच दिया था। सात अलग-अलग हिस्सों में 11759 वर्ग गज जमीन को अपने भाई पवन बत्रा और बेटे अमन बत्रा के नाम कर दिए थे। आरोप है कि राकेश बत्रा ने ज्यादातर प्लॉट HSVP के एक वरिष्ठ अधिकारी रहे गुलशन कुमार के परिवार को भी बेचे हैं। गुलशन कुमार की पत्नी वंदना के नाम पर दो रजिस्ट्रियां हुईं है। आरोप है कि बत्रा ने HSVP की 7712 वर्ग गज जमीन को बेचा है।
जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस ने राकेश बत्रा समेत नायब तहसीलदार सतीश कुमार, पारुष पहल, नेहा, अख्तर हुसैन, पटवारी सूरतमल और एचएसवीपी के पूर्व अधिकारी गुलशन कुमार के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
jin88z1.uk.com Jin88: Nền Tảng Giải Trí Uy Tín Và Đẳng Cấp Hàng Đầu 2026




