Home » अपराध » 18 साल से एक ही शहर में तैनात बिजली अधिकारी, अनिल विज ने दो महीने में विजिलेंस से मांगी रिपोर्ट !

18 साल से एक ही शहर में तैनात बिजली अधिकारी, अनिल विज ने दो महीने में विजिलेंस से मांगी रिपोर्ट !

चंडीगढ़ : भ्रष्टाचार और भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ शुरू से ही तुरंत एक्शन लेने के लिए मशहूर हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने एक और बड़ा फैसला लिया है। अनिल विज ने एक शिकायत के आधार पर सालों से एक ही शहर में तैनात बिजली विभाग के अधीक्षक अभियान (SE) के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश दिए हैं। विजिलेंस को जांच के आदेश देते हुए विज ने दो महीने से भीतर रिपोर्ट सौंपने को कहा है।

सूत्रों के अनुसार फरीदाबाद के पाली गांव निवासी दिनेश भड़ाना ने हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज को शिकायत दी थी कि फरीदाबाद में बिजली निगम में अधीक्षक अभियंता के पद पर तैनात जितेंद्र ढुल पिछले 18 सालों से इसी शहर में तैनात है। आरोप है कि ढुल फरीदाबाद में ही एसडीओ (SDO), एक्सईएन (XEN) से पदोन्नत होते हुए अधीक्षक अभियंता (SE)  के पद पर पहुंचा है। आरोप है कि नीचे से ऊपरी पद तक पहुंचने के दौरान उपरोक्त अधिकारी की अनेक लोगों के साथ सांठ-गांठ हो गई है, जिसके चलते यह नायाजय काम करने की एवज में  मोटी रकम की वसूल करता है। आरोप लगाया गया कि उक्त अधिकारी ने अपनी सांठगांठ के चलते 300 करोड़ रुपए से भी अधिक की प्रॉपर्टी बना ली है।

How to Get AdSense Approval for News a Portal

दो महीने में मांगी रिपोर्ट

मामले की गंभीरता को देखते हुए अनिल विज ने तुरंत इस बारे में बिजली निगम की विजिलेंस विंग को इसकी जांच के आदेश दिए। विज ने मामले को बिजली निगम की विजिलेंस के पास भेजते हुए दो महीने में इसकी विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।

vipak168.com AK168.COM Trang Chủ Chính Thức | Đăng Ký +68k

Facebook
X
WhatsApp
Email
Telegram