Home » हरियाणा » Haryana Weather : हरियाणा में फिर लौटेगा मानसून, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Haryana Weather : हरियाणा में फिर लौटेगा मानसून, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Haryana Weather  : पिछले कईं दिनों से चल रही बारिश की लुक्का-छुप्पी के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से बारिश को लेकर पूर्वानुमान जताया है। फिलहाल हरियाणा कुछ इलाकों में दो दिनों तक बारिश के आसार नहीं है। आज यानी शुक्रवार और शनिवार दो दिन मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, आज 8 जिलों अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, कैथल करनाल, पानीपत और सोनीपत में हल्की बारिश की संभावना है। जबकि 14 जिलों में दो दिन तक मौसम साफ रहेगा। वहीं, शनिवार को किसी भी जिले में बारिश की चेतावनी नहीं दी गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, दो दिन बाद 27 जुलाई को फिर से मानसून एक्टिव होगा और पूरे हरियाणा में बारिश की संभावना है।

दो दिन बाद 7 जिलों में अलर्ट

How to Get AdSense Approval for News a Portal

मौसम विभाग की ओर से 26 जुलाई यानि शनिवार को भी किसी जिले के लिए बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इसके बाद 27 जुलाई से एक बार फिर मानसून सक्रिय होगा और पूरे हरियाणा में बारिश का नया दौर शुरू होगा। उस दिन पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

23 फीसदी ज्यादा दर्ज हुई बारिश

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में इस बार औसत से 23 प्रतिशत ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। 24 जुलाई तक जहां सामान्य तौर पर 170.3 मिलीमीटर बारिश होती है वहीं अब तक 208.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है। सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 472.3 मिमी और सबसे कम कैथल में 95 मिमी हुई है। अंबाला, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और यमुनानगर जैसे पांच जिलों में बारिश का आंकड़ा 300 मिमी से ज्यादा हो चुका है।

appak168.com AK168.COM Trang Chủ Chính Thức | Đăng Ký +68k

Facebook
X
WhatsApp
Email
Telegram