Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » Haryana Weather: दो जिलों को छोड़कर पूरे हरियाणा में बरसेंगे बदरा, अलर्ट जारी

Haryana Weather:  दो जिलों को छोड़कर पूरे हरियाणा में बरसेंगे बदरा, अलर्ट जारी

Haryana Weather : हरियाणा में इस बार सामान्य से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। एक ओर जहां बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। वहीं, कईं स्थानों पर जलभराव होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का भी सामना करना पड़ा। दो दिनों से उमस के चलते लोगों को काफी परेशानी भी झेलनी पड़ी। वहीं, मौसम विभाग ने एक बार फिर से आने वाले दिनों के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। आने वालों दिनों में कैसा होगा मौसम का हाल, आइए जानते हैं…

दो जिलों के लिए येलो अलर्ट

How to Get AdSense Approval for News a Portal

मौसम विभाग की मानें तो 27 जुलाई यानि आज हरियाणा के 20 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। विभाग की ओर से इसे लेकर अंबाला और यमुनानगर में येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, सिरसा और फतेहाबाद में बारिश नहीं होगी। इसके अलावा 28 जुलाई को सभी जिलों में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है।

चलेंगी ठंडी हवाएं

विभाग की माने तो 29 जुलाई को ठंडी हवाएं चलने की उम्मीद है। इस दिन का तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। यह दिन जनता को गर्मी से राहत देगा। मौसम का यह बदलाव हरियाणा के निवासियों के लिए सुखद अनुभव होगा।

गरज के साथ होगी बारिश !

30 जुलाई को हरियाणा में बादल छाने और गरजने की संभावना है। दिन का तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इस दिन भारी बारिश की भी संभावना है, जिससे नदियों और तालाबों में जल स्तर बढ़ सकता है। 31 जुलाई को हरियाणा में बारिश का प्रभाव महसूस किया जाएगा। बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव की समस्या हो सकती है।

यमुनानगर में हुई सबसे अधिक बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अब तक सामान्य से 19 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई है,जबकि 25 जुलाई तक औसतन 175.7 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 209.2 एमएम बारिश अब तक दर्ज की जा चुकी है। अब तक सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 472.3 एमएम दर्ज की गई है, जबकि सबसे कम बारिश कैथल में 95.9 एमएम बारिश दर्ज हुई है। प्रदेश के 5 जिलों चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूहं और यमुनानगर में बारिश का आंकड़ा 300 एमएम को पार कर चुका है।

vipak168.com AK168.COM Trang Chủ Chính Thức | Đăng Ký +68k

Facebook
X
WhatsApp
Email
Telegram