Home » मनोरंजन » हरियाणवी लुक में Sapna Choudhary ने ढाया कहर, तीज पर हरे रंग में रंगी सपना

हरियाणवी लुक में Sapna Choudhary ने ढाया कहर, तीज पर हरे रंग में रंगी सपना

Sapna Choudhary:  हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है। सपना चौधरी अकसर सोशल मीडिया पर अपनी हर एक्टिविटी की तस्वीरें शेयर करती रहती है। ऐसे में अब सपना चौधरी ने हरियाली तीज (Haryali Teej) की अपनी कुछ खास तस्वीरें शेयर की है। ट्रेडिशनल लुक में शेयर की गई इन तस्वीरों में सपना चाधरी का लुक काफी ग्लैमर लग रहा है। सपना चौधरी की ओर से शेयर की गई उनकी फोटो काफी वायरल हो रही है।

सुहागिनों का त्यौहार

How to Get AdSense Approval for News a Portal

बता दें कि हरियाली तीज (Haryali Teej) को सुहागनों का त्योहार कहा जाता है। यह पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए 16 श्रृंगार करती हैं और पूजा-पाठ करती हैं। सपना चौधरी भी इस मौके पर पूरी तरह से तीज के रंग में रंगी नजर आईं।

सपना का पारंपरिक अंदाज

तस्वीरों में सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने हरे रंग का खूबसूरत लहंगा पहना हुआ है। सिर पर हरे और गोल्डन बॉर्डर वाली चुनरी, बालों में मोतियों की सजावट और हाथों में गहरी मेहंदी ने उनके लुक को और भी निखार दिया। उन्होंने हरे रंग की चूड़ियां, हेवी पर्ल नेकपीस और बड़े-बड़े झुमके पहने थे। माथे पर छोटी सी बिंदी और आंखों में गहरा काजल उनके लुक को एकदम पारंपरिक बना रहा था।

फैंस ने की तारीफ

सपना ने इन तस्वीरों में अपने ट्रेडिशनल लुक को अलग-अलग पोज में फ्लॉन्ट किया है। उनकी सादगी और शालीनता से भरपूर ये अंदाज फैंस को खूब भा रहा है। सपना का ये देसी लुक फैंस को ना सिर्फ खूबसूरत लगा, बल्कि तीज के त्योहार की भावनाओं को भी बखूबी दर्शा रहा है।

शायरी ने किया इमोशनल

हरियाली तीज के मौके पर तस्वीरें शेयर करते हुए सपना ने कैप्शन में लिखा कि “हसरतें दफन हैं मुझ में, खुद की खुद माज़र हूं मैं।” सपना का ये शायरी भरा अंदाज भी उनके फैंस को काफी इमोशनल कर गया। ऐसे में अब इस फोटोज को देखकर यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में सपना की तारीफों की बौछार कर दी है। इसी बीच कुछ यूजर्स ने कमेंट हुए उन्हें “देसी क्वीन” बताया, तो कुछ ने कहा कि “आप तीज की रानी लग रही हो।”

jin88.us.com Jin88 | Sân Chơi Uy Tín Thu Hút 1.000.000+ Hội Viên Tham Gia

Facebook
X
WhatsApp
Email
Telegram