Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » रिएक्शन से पहले ANIL VIJ को सफाई देने पहुंच गए मंत्री पंवार, विज ने कह दी ये बड़ी बात !

रिएक्शन से पहले  ANIL VIJ को सफाई देने पहुंच गए मंत्री पंवार, विज ने कह दी ये बड़ी बात !

चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी की ओर से हरियाणा में हारी हुई 42 विधानसभा सीटों पर नियुक्त किए गए प्रभारियों में अनिल विज का नाम नहीं होने को लेकर दिए बयान के बाद विवादों में आए कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार आज सुबह अंबाला पहुंच गए। अनिल विज को लेकर दिए गए बयान पर उनकी रिएक्शन आने से पहले ही पंवार सफाई देने के लिए उनके पास पहुंच गए। इस दौरान अनिल विज ने बंबई से आया मेरा दोस्त…गाना भी गुनगुनाया। साथ ही विज ने कहा कि पंवार साहब मेरे अच्छे मित्र हैं। वो मुझसे फ्रेंडशिप डे पर अंबाला मिलने आए हैं। विज ने पंवार के कल के बयान को लेकर कहा कि पंवार साहब हमारे अच्छे मित्र हैं। साथ ही हमारी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं।  सारे अखबारों में उन्होंने बयान भी दिया है। अब मैं इस पर और कुछ नहीं कहना चाहता वे मुझसे मिलने पहुंचे हैं, ये ही मेरे लिए काफी है।

बता दें कि कल यानि शनिवार को रोहतक में मंत्री पंवार ने कह दिया था कि स्वास्थ्य ठीक न होने की वजह अनिल विज को किसी विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी नहीं दी गई। भाजपा ने हाल ही में प्रदेश में हारी 42 सीटों पर इसकी वजह जानने के लिए विधायकों को जिम्मेदारी दी थी, जिसमें विज का नाम नहीं था। हालांकि उनके बयान को लेकर बवाल होने लगा तो पंवार ने कहा कि मेरे बयान को गलत ढंग से पेश किया गया।

How to Get AdSense Approval for News a Portal

विवाद के बाद कहीं थी ये बात

कृष्ण लाल पंवार की ओर से अनिल विज को लेकर दिए गए बयान पर जब विवाद होने लगा तो शनिवार की शाम को ही पंवार की ओर से फिर से बयान जारी कर कहा गया कि अनिल विज एक अत्यंत सम्माननीय, अनुभवी और जनसेवा को समर्पित नेता हैं। उनका दशकों का राजनीतिक अनुभव, सरलता और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता उन्हें बेहद लोकप्रिय बनाती है। पंवार ने कहा कि सोशल मीडिया पर मेरे एक बयान को तोड़-मरोड़ कर और गलत ढंग से प्रस्तुत किया जा रहा है।

jin88h1.us.com Jin88 | Truy Cập Link 30s, Kho Game 500 Trò, Nhận Quà Hot

Facebook
X
WhatsApp
Email
Telegram