Home » राजनीति » अनिल विज ने बता दिया कथावाचक और संत में अंतर, आप भी जानिए

अनिल विज ने बता दिया कथावाचक और संत में अंतर, आप भी जानिए

चंडीगढ़ :  हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘लोगों को कथावाचकों की बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए बल्कि लोगों को संतों का ज्ञान सुनना चाहिए क्योंकि संत ही परम सत्य लोगों को बता सकते हैं क्योंकि कथावाचक और संत में बहुत फर्क होता है’’। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि तेजस्वी यादव के दो-दो मतदाता कार्ड होने से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बम का फयूज उड गया है। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि मैं जल्द ही पूरे हरियाणा के कार्यकर्ताओं से मिलूंगा और कार्यकर्ताओं को चार्ज करूंगा। विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा कथावाचक व संत के फर्क के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

‘*संत वहीं है जिसने त्याग, तपस्या व अध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त कर लिया हो और ईश्वर से तार मिला ली हो’
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि ‘‘कथावाचक कोई भी चार किताबें पढकर बन सकता है। हाल ही में अभी अनिरूद्धाचार्य जी महाराज ने कई विवादास्पद ब्यान दिए हैं लेकिन संत वहीं होता है जिसने त्याग, तपस्या व अध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त कर लिया हों और जिसने ईश्वर के साथ अपनी तार मिला ली हों’’।

How to Get AdSense Approval for News a Portal

‘‘बिहार में फर्जी मतदाताओं की पैरवी फर्जी नेता कर रहे’’
तेजस्वी यादव के बिहार में दो मतदाता कार्ड होने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने कहा कि ‘‘बिहार में तेजस्वी यादव के दो-दो मतदाता कार्ड होने से कांग्रेस के नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बम का फयूज उड़ गया है। उन्होंने सवाल खडा करते हुए कहा कि अगर तेजस्वी यादव के दो-दो मतदाता कार्ड हैं तो उनके कार्यकर्ताओं के संभावित 100-100 मतदाता कार्ड होंगें। इसलिए मैं पहले दिन से कह रहा हूं कि बिहार में फर्जी मतदाताओं की पैरवी फर्जी नेता कर रहे हैं’’।

jin88z1.uk.com Jin88: Nền Tảng Giải Trí Uy Tín Và Đẳng Cấp Hàng Đầu 2026

Facebook
X
WhatsApp
Email
Telegram