Home » राजनीति » प्राइवेट बसों के रुट और टाइम की होगी समीक्षा, अनिल विज ने मांगी रिपोर्ट

प्राइवेट बसों के रुट और टाइम की होगी समीक्षा, अनिल विज ने मांगी रिपोर्ट

Roadways News : हरियाणा में किसी भी मामले में तुरंत फैसला और एक्शन लेने के लिए पहचाने जाने वाले कैबिनेट मंत्री अनिल विज अब परिवहन विभाग की व्यवस्था को दुरुस्त करने में लगे हैं। देश भर में सड़क के ‘जहाज’ का खिताब पा चुकी हरियाणा रोडवेज की व्यवस्था की खामियों को दूर कर अनिल विज इसे आमजन की पहली पसंद बनाने के साथ ही उच्च मानकों और सुविधा वाला विभाग बनाने में जुट गए हैं। इसे लेकर परिवहन मंत्री के नाते वह अधिकारियों को कईं प्रकार के निर्देश जारी कर चुके हैं, जिन पर काम किया जा रहा है। अनिल विज विभाग की व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ ही कर्मचारियों के हितों की भी अनदेखी नहीं होने दे रहे। यहीं कारण है कि वह हरियाणा रोडवेज में कार्यरत खासतौर पर ड्राइवर और कंडक्टरों के भोजन से लेकर अन्य सुविधाओं को लेकर भी पूरा ध्यान दे रहे हैं। अब अनिल विज ने हरियाणा में चल रही प्राइवेट बसों के टाइम टेबल और रुट को लेकर विभाग के अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है।

‘ठीक से नहीं हुआ निर्धारण’

How to Get AdSense Approval for News a Portal

परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘मेरे संज्ञान में आया है कि प्राइवेट बसों के रूटों का निर्धारण ठीक ढंग से नहीं हुआ है और इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को इन रूटों के समय को लेकर अध्ययन करने के लिए निर्देश दिए गए हैं’’। उन्होंने कहा कि काफी स्थानों पर प्राइवेट बसें सरकारी बसों से कुछ समय पहले चलती है और वे प्राइवेट बसें सवारियों को उठा लेती है और सरकारी बस को सवारी नहीं मिलती है। इस संबंध में उनके द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इस प्रकार के मामलों की जांच की जाए और अध्ययन किया जाए। इसके अलावा, विभाग के अधिकारियों को यह भी कहा गया है कि इन रूटों के समय को बदला जा सकता है कि नहीं, और किस आधार पर प्राइवेट बसों को यह रूट दिए गए हैं, का अध्ययन किया जाए।

‘रोडवेज का काम सर्विस देना’

विज ने कहा कि हरियाणा के निवासियों की सुविधा के लिए यह भी फैसला लिया गया है कि राज्य के प्रत्येक गांव में हरियाणा रोडवेज की बस जाएगी। राज्य के सभी गांवों में बस को पहुंचाने के लिए परिवहन विभाग द्वारा कवायद शुरू कर दी गई है तथा इस बारे में राज्य के सभी परिवहन विभाग के महाप्रबंधकों को एक पत्र भी जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा रोडवेज कमर्शियल संस्था नहीं है बल्कि हरियाणा रोडवेज सर्विस संस्था है और हरियाणा रोडवेज का काम सर्विस देना है। इसलिए राज्य के प्रत्येक गांव में बस जाएगी।

jin88z1.uk.com Jin88: Nền Tảng Giải Trí Uy Tín Và Đẳng Cấp Hàng Đầu 2026

Facebook
X
WhatsApp
Email
Telegram