Home » राजनीति » आज से हरियाणा रोडवेज में फ्री यात्रा

आज से हरियाणा रोडवेज में फ्री यात्रा

Haryana Roadways News : हरियाणा में बसों में सफर करने वालों के लिए एक बड़ी खबर है। आज यानि 8 अगस्त की दोपहर से हरियाणा की महिलाओं के लिए हरियाणा रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा शुरू हो रही है। महिलाओं को अब हरियाणा रोडवेज की बस में सफर के दौरान टिकट लेने की जरूरत नहीं है। हरियाणा के अलावा महिलाएं दिल्ली और चंडीगढ़ तक की यात्रा मुफ्त कर सकती है। सरकार की ओर से रक्षाबंधन के मौके पर इस योजना को शुरू किया गया है। हरियाणा की महिलाएं रोडवेज की बस में आज यानि 8 अगस्त की दोपहर 12 बजे से 9 अगस्त की रात्रि 12 बजे तक मुफ्त सफर कर सकती है। इसके साथ ही महिलाओं के साथ यात्रा करने वाले 15 साल तक की आयु के बच्चे का भी कोई टिकट नहीं लगेगा। बस स्टैंड पर महिलाओं को आने वाली दिक्कत को दूर करने के लिए हर बस स्टैंड पर हेल्प डेस्क भी स्थापित किए गए हैं।

ak168win.vip AK168 – TRANG CHỦ AK168.COM – LINK VÀO AK168 MỚI NHẤT 2026 TẶNG 68K

How to Get AdSense Approval for News a Portal
Facebook
X
WhatsApp
Email
Telegram