Haryana Weather Update : कुछ दिनों तक छुटपुट बारिश के बाद हरियाणा में मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। शनिवार को जहां प्रदेश के 14 जिलों में बारिश हुई। वहीं, मौसम विभाग ने आज यानि 10 अगस्त रविवार को हरियाणा के 21 जिलों में बारिश की संभावना व्यक्त की है। हालांकि जुलाई की अपेक्षा अगस्त माह में अभी तक सामान्य से 9 प्रतिशत कम बारिश हुई है। मौसम विभाग ने आज रविवार के लिए हरियाणा के दो जिलों में येलो अलर्ट के साथ 21 जिलों में बारिश होने के आसार जताए हैं।
मौसम विभाग की ओर से आज यानि रविवार के लिए पंचकूला और यमुनानगर जिले के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, कैथल, जींद, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी व चरखी दादरी में भी बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है।
jin88h1.us.com Jin88 | Truy Cập Link 30s, Kho Game 500 Trò, Nhận Quà Hot




