Home » राजनीति » भीतरघात करने वालों से निपटेगी BJP, लोकसभा और विधानसभा चुनाव की रिपोर्ट पर बनाई लिस्ट

भीतरघात करने वालों से निपटेगी BJP, लोकसभा और विधानसभा चुनाव की रिपोर्ट पर बनाई लिस्ट

BJP News : लोकसभा और विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ भीतरघात करते हुए पार्टी के साथ विश्वासघात करने वाले नेताओं के खिलाफ अब हरियाणा भाजपा ने कड़ा रवैया अपना लिया है। भाजपा ऐसे किसी भी नेता या पदाधिकारी को चेयरमैनी सहित कोई भी लाभ का पद नहीं देगी। भाजपा की आंतरिक कमेटी की बैठक में इस बारे में फैसला लिया जा चुका है। पार्टी की ओर से लोकसभा और विधानसभा दोनों चुनावों की सर्वे रिपोर्ट के आधार पर ऐसे नेताओं की लिस्ट तैयार की गई है, जिन्होंने चुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशियों को हराने का काम किया। पार्टी ने सभी जिला अध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वे उन नेताओं को पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल न करें जिन्होंने चुनाव के दौरान पार्टी का साथ छोड़ दिया था। इनको पार्टी के कार्यक्रमों में भी तब तक आमंत्रित नहीं किया जा सकता, जब तक ऊपर से आदेश ना आ जाए।

चुनाव के समय की थी बगावत

How to Get AdSense Approval for News a Portal

बीते विधानसभा चुनाव के दौरान जब टिकट वितरण हुआ था तो उस दौरान कई भाजपा नेताओं ने पार्टी से बगावत कर ली थी। कई नेताओं ने चुनाव से दूरी बना ली तो कइयों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। इससे चुनाव के समय पार्टी की हालत भी खराब हो गई थी। मगर इसके बावजूद चुनाव में भाजपा ने बहुमत के साथ जीत हासिल की थी। चुनाव जीतने के बाद अब कई लोग फिर से पार्टी में शामिल होना चाहते हैं मगर पार्टी ने स्पष्ट कर दिया  कि ऐसे लोगों को न तो पार्टी के कार्यक्रम में शामिल करना है और न ही कोई पद दिया जाएगा।

15 अगस्त के बाद होगी नियुक्तियां

सरकार को बने पूरे एक साल होने वाला है, मगर अभी तक चेयरमैन व मार्केट कमेटी के अन्य पदों पर नियुक्तियां नहीं हो पाईं हैं। हालांकि भाजपा ने चेयरमैन और कमेटियों के पदों पर नियुक्ति के लिए नामों की सूची हाईकमान को भेजी हुई है। बताया जा रहा है कि 15 अगस्त के बाद नियुक्तियां की जा सकती हैं। भाजपा पूरे हरियाणा में करीब 2088 वर्करों को एडजस्ट करेगी। इसमें मार्केट कमेटी, चेयरमैन, सीएम विंडो प्रमुख, निगरानी कमेटी सहित कई ऐसे विभाग हैं जिसमें वर्कर एडजस्ट किए जाएंगे।

appak168.com AK168.COM Trang Chủ Chính Thức | Đăng Ký +68k

Facebook
X
WhatsApp
Email
Telegram