Home » राजनीति » अपराध और बेरोजगारी पर रणदीप सुरजेवाला ने फिर सरकार को घेरा, CM से पूछे ये सवाल

अपराध और बेरोजगारी पर रणदीप सुरजेवाला ने फिर सरकार को घेरा, CM से पूछे ये सवाल

चंडीगढ़ : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव एवं सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला व कैथल विधायक आदित्य सुरजेवाला ने आज किसान भवन पर जनता की समस्याएं सुनी और मौके पर उनका निपटारा भी किया। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला व आदित्य सुरजेवाला ने हरियाणा की भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री नायब सैनी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में ‘कानून का राज’ अब ‘अपराध राज’ में तब्दील हो चुका है। माफियाओं और अपराधियों का बोलबाला है, फिरौती का दौर चल रहा है, और नायब सैनी सरकार केवल ‘चुटकले’ सुनाने में व्यस्त है।

सुरजेवाला ने जींद में हाल की घटनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि एक ही दिन में दो अस्पताल संचालकों को बदमाशों ने धमकी दी। सिविल थाना के सामने मुस्कान अस्पताल की लेडी डॉक्टर मोनिका पूनिया को बदमाश ने 20 लाख रुपये की फिरौती मांगते हुए गोली मारने की धमकी दी। उसी तरह, सरस्वती आई केयर के मैनेजर नरेश कुमार से भी 20 लाख रुपये की मांग की गई। सुरजेवाला ने सवाल उठाया कि मुख्यमंत्री नायब सैनी सरकार तमाशा देख रही है और जनता की सुरक्षा से भाग रही है।

How to Get AdSense Approval for News a Portal

सुरजेवाला ने यमुनानगर और फिरोजपुर झिरका में सरकारी कर्मचारियों पर हुए हमलों की निंदा की। उन्होंने कहा कि यमुनानगर, जो मुख्यमंत्री का अपना इलाका है, में खैर तस्करों ने वन विभाग की गाड़ी को चकनाचूर कर दिया और कर्मचारियों पर हमला किया। वहीं, फिरोजपुर झिरका में खनन माफियाओं ने सरकारी कर्मचारियों को निशाना बनाया। सुरजेवाला ने तंज कसते हुए कहा, “सैनी साहब, अब पुलिस को बचाने के लिए एक और महकमा बनाइए!” विधायक आदित्य सुरजेवाला ने भाजपा सरकार पर बेरोजगारी को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नायब सैनी सरकार ने ग्रुप-C की भर्तियों से दसवीं पास युवाओं को ‘अयोग्य’ घोषित कर उनकी उम्मीदें तोड़ दी हैं।  आदित्य सुरजेवाला ने मुख्यमंत्री नायब सैनी पर तंज कसते हुए कहा, “दसवीं फेल मंत्री-विधायक-सांसद बन सकते हैं, पर क्लर्क नहीं!” हरियाणा में भर्तियां नहीं निकलतीं, और अगर निकलती भी हैं तो पेपर लीक हो जाते हैं। सुरजेवाला ने कहा कि मनोहर लाल खट्टर से लेकर नायब सैनी तक, भाजपा ने हरियाणा के युवाओं को केवल धोखा और निराशा दी है।

सुरजेवाला के सीएम से सवाल

रणदीप सुरजेवाला ने मुख्यमंत्री नायब सैनी से सवाल किया कि आखिर कब तक हरियाणा में अपराधियों का नंगा नाच और तांडव चलेगा ?   जनता की सुरक्षा का जिम्मा कौन लेगा ?  क्या यही है “हरि का हरियाणा” ?

ak168win.vip AK168 – TRANG CHỦ AK168.COM – LINK VÀO AK168 MỚI NHẤT 2026 TẶNG 68K

Facebook
X
WhatsApp
Email
Telegram