चंडीगढ़ : हरियाणा में कुम्हार/प्रजापति समुदाय के परिवारों को ‘पात्रता प्रमाण पत्र‘ दिए जाएंगे। इसके लिए आगामी 13 अगस्त को कुरुक्षेत्र में एक राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सूबे के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और यमुनानगर जिलों के पात्र परिवारों को ‘पात्रता प्रमाण पत्र’ बांटेंगे। सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण, विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार और कृषि तथा किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा भी मुख्यमंत्री के साथ कुरुक्षेत्र में मौजूद रहेंगे।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज जिला अम्बाला, उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह गुरुग्राम, विद्यालय शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा पानीपत, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल फरीदाबाद, सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा रोहतक, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर सिंह गंगवा हिसार, सामाजिक न्याय अधिकारिता (सेवा) मंत्री कृष्ण बेदी फतेहाबाद, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी भिवानी तथा स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव जिला महेन्द्रगढ़ में पात्रता प्रमाण पत्र बांटेंगी।
इसी तरह, खाद्य, विधानसभा उपाध्यक्ष कृष्ण लाल मिड्ढ़ा जिला जींद, नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता मामले राज्यमंत्री राजेश नागर झज्जर, युवा अधिकारिता तथा उद्यमिता राज्यमंत्री गौरव गौतम पलवल, राज्यसभा सांसद किरण चौधरी नूंह, रेखा शर्मा पंचकूला, कार्तिकेय शर्मा रेवाड़ी, सुभाष बराला सिरसा, लोकसभा सांसद धर्मवीर सिंह चरखी दादरी तथा नवीन जिंदल सोनीपत में पात्रता प्रमाण पत्र वितरित करेंगे।
jin88a1.us.com JIN88 – Sân Chơi Giải Trí Đỉnh Cao, Chuyên Nghiệp 2026




