चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने 15 अगस्त को ध्वजारोहण कार्यक्रम के लिए तीसरी संशोधित सूची जारी की है। नई सूची में कैबिनेट मंत्री अनिल विज को यमुनानगर जिले में ध्वजारोहण की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि पहले उन्हें अंबाला में गवर्नर असीम घोष के साथ कार्यक्रम में शामिल होना था। ध्वजारोहण को लेकर जारी की गई नई संशोधित लिस्ट में कैबिनेट मंत्री अनिल विज का नाम शामिल करने के अलावा कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा और विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा के ध्वजारोहण के स्थान को आपस में बदला गया है। अब डॉ. अरविंद शर्मा करनाल के स्थान पर सोनीपत और विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा सोनीपत के स्थान पर 15 अगस्त को करनाल में ध्वजारोहण करेंगे।
इससे पहले स्वतंत्रता दिवस के ध्वजारोहण के लिए मंगलवार को एक सूची जारी की गई थी जिसमें मंत्रिमंडल के सबसे वरिष्ठ मंत्री अनिल विज को ध्वजारोहण का दायित्व नहीं सौंपा गया था। अंबाला में ध्वजारोहण राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष करेंगे। सूची के अनुसार विज राज्यपाल के समारोह में शामिल होने वाले थे। बुधवार को संशोधित सूची जारी की गई जिसके अनुसार अनिल विज यमुनानगर में ध्वजारोहण करेंगे।
jin88.us.com Jin88 | Sân Chơi Uy Tín Thu Hút 1.000.000+ Hội Viên Tham Gia




