चंडीगढ़ : गुरुग्राम लैंड डील केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच का सामने कर रहे कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के बिजनेसमैन पति रॉबर्ट वाड्रा ने पंचकूला के गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब में पहुंचकर माथा टेका। इस दौरान उन्होंने गुरु घर के लंगर हाल में सेवा करते हुए अपने हाथों से लंगर वितरित किया।
पत्रकारों से बातचीत में रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि वह पूरे देश के धार्मिक दौरे पर हैं। उन्होंने गुरु घर में प्रार्थना की है कि राहुल और प्रियंका की मेहनत कामयाब हो। उन्होंने देश की जनता को सबूत दिए हैं, उन्हें समझना चाहिए। वाड्रा ने कहा कि यदि देश के लोग जागरूक नहीं होंगे तो यह सरकार गलत तरीके से जीतती रहेगी। यदि भाजपा को नहीं रोका गया तो वह सबको आपस में लड़वा देगी।
ईडी के मामले को लेकर रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि यह 20 साल पुराना मामला है। 24 बार ईडी के सामने पेश हो चूका हूं, ईडी के सभी सवालों के जवाब दिए हैं। उनके पास कोई सबूत नहीं है। अगर उनके पास सबूत हैं तो दिखाए मैं देश मे ही हूं यहीं हूं। ईडी ने जब भी सम्मन दिया, उनके सामने पेश होकर हर सवाल के जवाब दिए हैं। उन्होंने कहा कि ये सरकार ईडी, सीबीआई और न्यायपालिका जैसी बड़ी संस्थओं को कंट्रोल कर रही हैं तो कैसे सच्चाई सामने आएगी ?
f8betv.vip F8BET – F8BET80.ONE Link Trang Chủ Chính Thức F8BET 2026




