Home » एजुकेशन » हरियाणा में अर्धवार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट जारी, जानिए पूरी डिटेल

हरियाणा में अर्धवार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट जारी, जानिए पूरी डिटेल

Exam DateSheet : हरियाणा में कक्षा 4 से 12वीं तक के विद्यार्थियों की अर्धवार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी गई है। विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, अक्टूबर माह में परीक्षाएं होगीं। सभी कक्षाओं की परीक्षाएं 24 अक्टूबर से शुरू होंगी। हालांकि, इनके खत्म होने की तारीखें अलग-अलग हैं।

चौथी से पांचवीं की परीक्षा

How to Get AdSense Approval for News a Portal

विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से बताया गया है कि कक्षा चौथी से आठवीं तक के विद्यार्थियों की अर्धवार्षिक परीक्षा के लिए जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी किए हैं। इनमें कहा गया है कि 24 अक्टूबर से परीक्षाएं शुरू होंगी। चौथी व पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों की परीक्षा 4 दिन (24 से 28 अक्टूबर तक) आयोजित की जाएगी। 29 अक्टूबर से कक्षाएं सुचारू रूप से आरंभ हो जाएंगी।

छठी से 8वीं तक परीक्षाएं

इसके अलावा, छठी से आठवीं कक्षा की अर्धवार्षिक परीक्षाएं भी 24 अक्टूबर से आरंभ होंगी, जो 31 अक्टूबर तक जारी रहेंगी। वहीं, रविवार को छुट्‌टी को छोड़कर अन्य दिनों में 7 विषयों की परीक्षा होगी। 31 अक्टूबर को अंतिम परीक्षा है और इसके बाद कक्षाएं सुचारू हो जाएंगी।

9वीं से 12वीं तक की परीक्षा तारीखें

वहीं, कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थियों की अर्धवार्षिक परीक्षा भी 24 से शुरू होंगी। कक्षा 9वीं की परीक्षा 24 अक्टूबर से आरंभ होकर 31 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। इसके बाद कक्षाएं नियमित रहेंगी।

10वीं कक्षा की परीक्षाएं 24 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक आयोजित की जाएंगी। उसके बाद क्लास लगना शुरू होंगी। कक्षा 11वीं व 12वीं की अर्धवार्षिक परीक्षाएं 24 अक्टूबर से 6 नवंबर तक ली जाएंगी। इसके बाद परीक्षाएं सुचारू होंगी। देखिए पूरी डेटशीट…।

playak168.com AK168 – TRANG CHỦ AK168.COM – LINK VÀO AK168 MỚI NHẤT 2026 TẶNG 68K

Facebook
X
WhatsApp
Email
Telegram