Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » Heavy rain alert : हरियाणा में भारी बारिश का ALERT, CM का विदेश दौरा और अधिकारियों की छुट्टियां रद्द

Heavy rain alert : हरियाणा में भारी बारिश का ALERT, CM का विदेश दौरा और अधिकारियों की छुट्टियां रद्द

Heavy rain alert : पहाड़ो पर लगातार हो रही बारिश के चलते हरियाणा सरकार भी अलर्ट मोड़ में आ गई है। पहाड़ों के साथ मैदानी इलाके में हो रही बारिश का अब हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में असर दिखाई देने लगा है। हरियाणा से गुजर रही नदियां भी ओवरफ्लो हो गई है। इसी बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से हरियाणा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बीते 36 घंटों में मानसून के फिर से एक्टिव होने के कारण हरियाणा में 2 सितंबर तक भारी बारिश के आसार है।

उफान पर नदियां

How to Get AdSense Approval for News a Portal

प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों के साथ पहाड़ों में हो रही बारिश के चलते हरियाणा से गुजर रही नदियां भी ऊफान पर आ गई है। इनमें सिरसा में घग्गर नदी डेंजर लेवल पर है। फरीदाबाद में यमुना और कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी कल से ओवरफ्लो चल रही है।

अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

हालात बिगड़ते देख सरकार ने पब्लिक हेल्थ विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। उनके स्टेशन छोड़ने पर रोक लगा दी गई है। हरियाणा में भारी बारिश के अलर्ट और पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के चलते CM नायब सैनी ने 2 से 5 सितंबर तक का अपना UAE  दौरा रद्द कर दिया है।

किसान समेत 4 की मौत

बारिश के चलते फतेहाबाद में हुए अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। इनमें गड्‌ढे में कार डूबने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि नारनौल में बांध टूट गया। इसका पानी खेतों में भर गया, जहां पशुओं को चराने आए किसान की डूबने से मौत हो गई। चरखी दादरी में नाले में एक बालक का शव मिला है। वहीं,  फतेहाबाद जिले के गांव खाराखेड़ी में बारिश के कारण छत गिरने से युवक सोनू (27) की मौत हो गई। युवक दो बेटियों का पिता था। उसकी पत्नी गर्भवती है। वह घटना के समय मायके गई हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम मे लिए भेज दिया।

f8betv.vip F8BET – F8BET80.ONE Link Trang Chủ Chính Thức F8BET 2026

Facebook
X
WhatsApp
Email
Telegram