चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने रिटायर्ड IPS अफसर मनोज यादव को हरियाणा इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (हिपा) गुरुग्राम का महानिदेशक नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि मनोज यादव की नियुक्ति की शर्तें व नियम अलग से बाद में जारी किए जाएंगे। मनोज यादव को जल्द ही पोस्टिंग जॉइन करने को कहा गया है। बता दें कि मनोज यादव हरियाणा पुलिस में लंबे समय तक विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे हैं और सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद अब उन्हें एचआईपीए की कमान सौंपी गई है। इससे प्रशासनिक प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण के क्षेत्र में नई ऊर्जा आने की उम्मीद जताई जा रही है।

केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर गए थे यादव
मनोज यादव 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और वे मौजूदा डीजीपी शत्रुजीत कपूर से पहले राज्य के पुलिस प्रमुख रहे। डीजीपी पद से हटने के बाद वे केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर चले गए थे। अब सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें हरियाणा सरकार ने एक अहम जिम्मेदारी सौंपी है।
डीजीपी रहते समय मनोज यादव और तत्कालीन गृह मंत्री अनिल विज के बीच कई मुद्दों पर मतभेद सार्वजनिक हुए थे। पुलिस कार्यप्रणाली और कानून-व्यवस्था को लेकर उस दौर में सरकार के भीतर खींचतान की स्थिति बनी थी। हालांकि, बाद में मनोज यादव ने केंद्र में सेवाएं दीं और अब उन्हें राज्य के प्रतिष्ठित प्रशिक्षण संस्थान हिपा का नेतृत्व सौंपा है।
हिपा में आईएएस, एचसीएस और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाता है। इस संस्था का उद्देश्य सरकारी सेवाओं को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाना है। माना जा रहा है कि मनोज यादव के अनुभव से हिपा की कार्यप्रणाली और मजबूत होगी।
jin88a1.us.com JIN88 – Sân Chơi Giải Trí Đỉnh Cao, Chuyên Nghiệp 2026




