Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » Weather Alert : हरियाणा में फिर सक्रिय होगा मानसून, जानिए मौसम का पूरा हाल

Weather Alert : हरियाणा में फिर सक्रिय होगा मानसून, जानिए मौसम का पूरा हाल

Weather Alert : हरियाणा के मौसम में पिछले कुछ समय में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इसी बीच मौसम वैज्ञानिक ने एक बार फिर से हरियाणा के मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज यानि 12 सितंबर को हरियाणा के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसके अलावा पूरे हरियाणा में मौसम खुश्क रहेगा।

आज बूंदाबांदी के आसार

How to Get AdSense Approval for News a Portal

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज यानि 12 सितंबर को हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद, पानीपत और सोनीपत में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसके अलावा शेष राज्य के 13 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रोहतक, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद और मेवात में मौसम साफ रहेगा। यह स्थिति 15 सितंबर तक बनी रहेगी।

फिर सक्रिय होगा मानसून

मौसम वैज्ञानिक डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार 16 सितंबर के बाद मानसून फिर से सक्रिय होगा। मानसून टर्फ श्री गंगानगर से बंगाल की खाड़ी तक फैला है। हिमाचल प्रदेश पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इससे उत्तरी क्षेत्र में आंशिक बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। पश्चिमी और दक्षिणी क्षेत्र में वातावरण में नमी रहेगी। तापमान में मामूली बढ़ोतरी के साथ कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश की संभावना है। इस दौरान उत्तर क्षेत्र के जिलों अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत और सोनीपत में आंशिक बादलवाई व कहीं-कहीं हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

राज्य के पश्चिमी क्षेत्र के जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, जींद, रोहतक, झज्जर तथा दक्षिणी क्षेत्र के जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद और पलवल में वातावरण में नमी की अधिकता व तापमान में हल्की बढ़ोतरी से बीच-बीच में आंशिक बादलवाई तथा कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। परंतु 16 सितंबर के बाद मानसून की सक्रियता एक बार फिर से बढ़ने की संभावना बन रही है। मौसम विभाग के पूर्व अनुमान के अनुसार हरियाणा में 13 सितंबर को 9 जिलो में कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद, पानीपत और सोनीपत शामिल हैं।

बाकी बचे 13 जिलों सिरसा,फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी,झज्जर,रोहतक, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात में मौसम साफ रहने की संभावना है। इसी प्रकार का मौसम 15 सितंबर तक जारी रहेगा। उसके बाद 16 सितंबर से मौसम में परिवर्तन होगा और हरियाणा में मानसून सक्रिय होने से बारिश हो सकती है।

appak168.com AK168.COM Trang Chủ Chính Thức | Đăng Ký +68k

Facebook
X
WhatsApp
Email
Telegram