Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » हरियाणा में फिर से जलवा दिखाएगा मौसम, कईं जिलों के लिए ALERT जारी !

हरियाणा में फिर से जलवा दिखाएगा मौसम, कईं जिलों के लिए ALERT जारी !

Haryana Weather Alert : बीते कुछ दिनों से हरियाणा में बारिश की रफ्तार कम होने के साथ ही मौसम में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बारिश के बाद अब कई जिलों में गर्मी और उमस महसूस की जा रही है। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हर दिन हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से हरियाणा को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आज हरियाणा के 8 जिलों में पूरा दिन बादल छाए रहने के साथ ही बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है, जबकि शेष हरियाणा में पूरा दिन मौसम साफ रहेगा।

इन जिलों में येलो अलर्ट

How to Get AdSense Approval for News a Portal

आईएमडी चंडीगढ़ ने शनिवार यानि आज के लिए पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र में यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में अधिकतर एरिया में मध्यम से तेज बारिश के आसार जताएं हैं। इसके साथ ही कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत और सोनीपत में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

बढ़ेगी मानसून की सक्रियता

मौसम वैज्ञानिक डॉ. मदनलाल खीचड़ का कहना है कि, “16 सितंबर तक मानसून की सक्रियता कम है, लेकिन इसके बाद फिर से सक्रियता बढ़ने की संभावना है। इससे उत्तरी हरियाणा में बारिश अधिक होगी।”

अगले तीन दिनों तक का मौसम

मौसम विभाग की मानें तो 14 सितंबर को अंबाला और यमुनानगर में ज्यादातर एरिया में हल्की से मध्यम बारिश होगी। पंचकूला, कुरुक्षेत्र और करनाल में आधे से ज्यादा क्षेत्र में बारिश की संभावना है, जबकि कैथल, पानीपत और सोनीपत में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। इसके अलावा बाकी जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। वहीं, 15 सितंबर को हरियाणा में केवल पंचकूला, यमुनानगर और अंबाला में ही बारिश के आसार हैं। बाकी जिलों में मौसम साफ रहेगा। 16 सितंबर को पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। बाकी जिलों में मौसम साफ रहने के आसार हैं।

appak168.com AK168.COM Trang Chủ Chính Thức | Đăng Ký +68k

Facebook
X
WhatsApp
Email
Telegram