Crime News : हरियाणा पुलिस के सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र प्रकाश को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल करने वाले हरियाणा के वांटेड अपराधी सुनील कपूर ने देहरादून में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार सुनील कपूर की लोकेशन देहरादून के लक्ष्मण चौक स्थित एक एडवोकेट के घर पर मिली थी। हरिद्वार पुलिस और हरियाणा पुलिस ने जब वकील के घर की तलाशी ली तो एक कमरे में उसने खुद को बंद कर अपनी पिस्तौल से गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। नगर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि सुनील कपूर ने खुद को गोली मार ली जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
इस मामले में था फरार

जींद निवाड़ी सुनील कपूर खुद को आरटीआई एक्टिविस्ट बताता था। वह जींद के पूर्व एसपी सुमित कुमार पर यौन शोषण के आरोपों की चिट्ठी वायरल मामले में कई महीने से फरार चल रहा था। लाख प्रयासों के बावजूद जींद पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पा रही थी। शनिवार को सुनील कपूर को पकड़ने उत्तराखंड के हरिद्वार गई जींद सीआईए स्टाफ पुलिस टीम पर सुनील कपूर ने फायरिंग कर दी थी।
इसमें एसआई सुरेंद्र कुमार गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए। घायल एसआई सुरेंद्र कुमार को ऋषिकेश एम्स में भर्ती किया गया है। आरोपी सुनील कपूर फायरिंग के बाद फरार हो गया था। अब रविवार को उसने देहरादून में खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली।
jin88z1.uk.com Jin88: Nền Tảng Giải Trí Uy Tín Và Đẳng Cấp Hàng Đầu 2026




