Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » PM मोदी आज शाम 5 बजे करेंगे देश को संबोधित, बड़े ऐलान की संभावना !

PM मोदी आज शाम 5 बजे करेंगे देश को संबोधित, बड़े ऐलान की संभावना !

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से आज देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री शाम 5 बजे देश को संबोधित कर सकते हैं। प्रधानमंत्री किस विषय को लेकर देश को संबोधित करेंगे फिलहाल इसकी जानकारी सामने  नहीं आ पाई है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि वे जीएसटी के रिफॉर्म पर बात कर सकते हैं। इस बात की भी संभावना जताई जा रही है कि वह देश वासियों के लिए कोई बड़ा ऐलान भी कर सकते हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री ने इस बार 15 अगस्त पर देश वासियों को दिवाली पर डबल गिफ्ट देने की बात कही थी। इनमें जीएसटी की दरों में कटौती को पहला गिफ्ट माना जा रहा है। इसलिए संभावना जताई जा रही है कि आज अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी कोई और बड़ा ऐलान भी कर सकते हैं। प्रधानमंत्री इससे पहले भी कईं बार देश को संबोधित कर चुके हैं। नोटबंदी और कोरोना काल में लॉकडाउन  की घोषणा भी प्रधानमंत्री ने देश के नाम अपने संबोधन में ही की थी।

पीएम मोदी ने कब-कब देश को किया संबोधित

How to Get AdSense Approval for News a Portal

बता दें कि साल 2014 में प्रधानमंत्री पद का कार्यभार संभालने के बाद पीएम मोदी ने कई बार राष्ट्र के नाम अपना संबोधन दिया था। पीएम मोदी के पिछले संबोधनों पर नजर डालें, तो 8 नवंबर, 2016 को उन्होंने राष्ट्र को संबोधित किया और 500 और 1000 रुपये के नोटों के विमुद्रीकरण की घोषणा की।

इसके बाद 12 मार्च, 2019 को पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन दिया, जब उन्होंने पुलवामा आतंकी हमले के बाद किए गए बालाकोट हवाई हमलों की घोषणा की थी। प्रधानमंत्री ने 24 मार्च, 2020 को राष्ट्र को संबोधित करते हुए कोविड-19 महामारी को रोकने के लिए तीन सप्ताह के राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की थी। उन्होंने 14 अप्रैल, 2020 को फिर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा की थी। उसी साल मई में उन्होंने लॉकडाउन में ढील देने के फैसले के बारे में बताया।

इससे पहले पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन 12 मई 2025 को दिया था। इस दौरान उन्होंने पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत के जवाबी हमले, ऑपरेशन सिंदूर के बारे में लोगों को जानकारी दी थी।

कल से लागू हो रही हैं जीएसटी की नई दरें

आज शाम को होने वाला पीएम मोदी का ये संबोधन के विषय के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, रिपोर्ट्स में कयास लगाए जा रहे हैं कि आज के संबोधन में पीएम मोदी जीएसटी के रिफॉर्म पर बात कर सकते हैं। चूंकि कल यानी 22 सितंबर से जीएसटी की नई दरें लागू होने जा रही हैं। नए दरों के लागू होने के बाद रोजमर्रा की कई वस्तुएं सस्ती होने जा रही हैं।

आम आदमी और मध्यम वर्ग को राहत

सरकार ने पहले के 12 और 18 फीसदी जीएसटी को कम करके 5 फीसदी कर दिया है साथ 5% वाले कर दर को घटाकर शून्य कर दिया है। उन्होंने कहा कि, ‘जीएसटी दरों की श्रेणी में 40% के विशेष दर का प्रावधान किया गया है। अब पान मसाला, सिगरेट, गुटखा और अन्य तंबाकू उत्पाद पर जीएसटी दर 40% होगी।’

अभी क्या हैं जीएसटी की दरें ?

फिलहाल, 0% टैक्स जरूरी खाद्य वस्तुओं पर, 5% रोजमर्रा की चीजों पर, 12% सामान्य सामान पर, 18% इलेक्ट्रॉनिक्स और सेवाओं पर, और 28% लग्जरी/हानिकारक वस्तुओं पर लगता है। नए सिस्टम में 12% और 28% की दरें खत्म होंगी। वर्तमान जीएसटी ढांचे में सबसे ज्यादा कमाई (65%) 18% टैक्स स्लैब से होती है, जबकि 28% वाले लग्जरी/हानिकारक सामान से 11%, 12% वाले स्लैब से 5%, और 5% वाले रोजमर्रा के सामान से 7% योगदान आता है।

jin88h1.us.com Jin88 | Truy Cập Link 30s, Kho Game 500 Trò, Nhận Quà Hot

Facebook
X
WhatsApp
Email
Telegram