Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » JJP NEWS : जेजेपी ने किया संगठन में विस्तार, 15 युवा जिला प्रभारी और 21 युवा जिला अध्यक्ष घोषित, देखिए किन्हें मिली जिम्मेदारी ?

JJP NEWS : जेजेपी ने किया संगठन में विस्तार, 15 युवा जिला प्रभारी और 21 युवा जिला अध्यक्ष घोषित, देखिए किन्हें मिली जिम्मेदारी ?

JJP NEWS :  जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटालापूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटालाजेजेपी प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्माराष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानीयुवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श करके युवा प्रकोष्ठ में 15 जिला प्रभारियों और 21 जिला अध्यक्षों की नियुक्तियों की सूची जारी की।

दिग्विजय चौटाला ने बताया कि अंबाला जिले में परविंदर सिंहभिवानी में ओमी राजपूतफतेहाबाद में मोहित खिचड़ सरपंचफरीदाबाद में रणजीत ठाकुरझज्जर में काला रोहद और हिसार में अनिल शर्मा को युवा जिला प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। इसी तरह जींद में टिंकू नंबरदारकैथल में कुलदीप सीवनकरनाल में  कुलदीप मदानकुरुक्षेत्र में सूर्य प्रताप राठौड़महेंद्रगढ़ में  विष्णु सरपंचनूंह में जावेद सालाहेड़ीपानीपत में सरदार गुरप्रीत सिंहरोहतक में  मनोज बालंद और सिरसा में शांतनु गोदारा भी जेजेपी के युवा जिला प्रभारी होंगे।

How to Get AdSense Approval for News a Portal

वहीं, जेजेपी युवा जिला अध्यक्ष के पद पर अंबाला जिले में जसदीप तंदवालभिवानी में सेठी धनाणादादरी में विनय सांगवानफतेहाबाद में जतिन खिलेरी और फरीदाबाद में पवन जाखड़ को नियुक्त किया गया हैं। इसी तरह गुरुग्राम में सन्नी शमशेर कटारियाझज्जर में भूपेंद्र गहलावतजींद में दीपक देशवालकैथल में सम्पूर्ण कोयलकरनाल में मनदीप जोलीकुरुक्षेत्र में राजेश पायलटमहेंद्रगढ़ में सचिन जिला पार्षद और नूंह में डॉ सागर पंवारपलवल में दुष्यंत सरपंच को युवा जिला अध्यक्ष बनाया गया हैं। 

 इनके अलावा पंचकुला में दीपक चौधरी गुर्जरपानीपत में एडवोकेट अमन मानरेवाड़ी में  ज्योति सांगवान रोहतक में अभिषेक देशवालसिरसा में डॉ राजेंद्र सुथार रिसालियाखेड़ासोनीपत में अजय कुहाड़ और यमुनानगर में डॉ साहिल नरवाल भी जेजेपी के युवा जिला अध्यक्ष होंगे।

jin88z1.uk.com Jin88: Nền Tảng Giải Trí Uy Tín Và Đẳng Cấp Hàng Đầu 2026

Facebook
X
WhatsApp
Email
Telegram