Home » नेशनल » आईसीएआई सीए सितंबर 2025 परिणाम घोषित: फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल स्कोर अभी देखें

आईसीएआई सीए सितंबर 2025 परिणाम घोषित: फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल स्कोर अभी देखें

ICAI CA September Result Out: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर 2025 सत्र की चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए हैं। रिजल्ट के साथ ही मेरिट लिस्ट भी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है।

jin88a1.us.com JIN88 – Sân Chơi Giải Trí Đỉnh Cao, Chuyên Nghiệp 2026

How to Get AdSense Approval for News a Portal

परीक्षार्थी अब अपने रोल नंबर और पंजीकरण विवरण (Registration Details) का उपयोग करके icai.nic.in या icaiexam.icai.org पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।


अगला चरण क्या?

फाउंडेशन परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार आईसीएआई के नियमों के अनुसार सीए कोर्स के अगले चरण के लिए पंजीकरण करने के पात्र होंगे। संस्थान विस्तृत स्कोरकार्ड और सफल उम्मीदवारों की सूची भी जारी करेगा। इसके बाद योग्य उम्मीदवार सीए इंटरमीडिएट कोर्स में दाखिला ले सकेंगे या अगले चरण की जरूरी प्रक्रिया पूरी कर पाएंगे।

आईसीएआई निकट भविष्य में उत्तीर्णता प्रमाणपत्र (Pass Certificate) और डुप्लिकेट दस्तावेज प्राप्त करने की प्रक्रिया भी घोषित करेगा। उम्मीदवार ध्यान दें, कि वे किसी भी प्रमाणपत्र, रैंक या दस्तावेज से संबंधित अपडेट के लिए केवल संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट और निर्देशों पर ही भरोसा करें।

मेरिट लिस्ट

उम्मीदवार ध्यान दें, मेरिट लिस्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी नहीं की गई है। मेरिट लिस्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने छह अंकों का रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। इसके बाद ही वे अपनी रैंक और स्कोर ऑनलाइन देख पाएंगे।

Facebook
X
WhatsApp
Email
Telegram