Home » हरियाणा » हरियाणा -चंडीगढ़ (आशुतोष )की घटना के बाद हरियाणा विधान सभा में सुरक्षा बढ़ाई :स्पीकर हरियाणा ज्ञान चंद गुप्ता

हरियाणा -चंडीगढ़ (आशुतोष )की घटना के बाद हरियाणा विधान सभा में सुरक्षा बढ़ाई :स्पीकर हरियाणा ज्ञान चंद गुप्ता

दर्शक दीर्घा में तुरंत प्रभाव से लगाए गए कैमरे

दर्शकों की 3 स्तरीय होगी सुरक्षा चेकिंग

How to Get AdSense Approval for News a Portal

महिलाओं के लिए स्पेशल कैबिन स्थापित

चंडीगढ़, 14 दिसंबर

jin88h1.us.com Jin88 | Truy Cập Link 30s, Kho Game 500 Trò, Nhận Quà Hot

संसद भवन में बुधवार को हुई घटना के बाद हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने वीरवार को सुरक्षा एवं प्रहरी शाखा और विधान सभा अधिकारियों के साथ आपात बैठक की। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि शीतकालीन सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष रूप से सतर्क रहें। उन्होंने कहा कि सत्र की कार्यवाही देखने के लिए आने वाले दर्शकों के लिए प्रवेश पत्र बनाते समय समुचित नियमों व प्रक्रियाओं का पालन करें। इसके साथ ही उन्होंने दर्शक दीर्घा में तुरंत प्रभाव से कैमरे लगाने के आदेश जारी किए। देर शाम तक कैमरे लगाने की कार्रवाई जारी रही।

विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता के निर्देशों के बाद तय हुआ कि सत्र की कार्यवाही देखने के लिए आने वाले दर्शकों के पास विधायकों की अनुशंसा के बाद विधान सभा सचिवालय हारट्रोन को आगंतुकों की जानकारी भेजेगा। हारट्रोन प्रार्थी की समुचित जानकारी कंप्यूटर में फीड कर फोटोयुक्त प्रवेश पत्र तैयार करेगा। इस प्रवेश पत्र के बाद विधान सभा की सुरक्षा एवं प्रहरी शाखा हरियाणा पुलिस की मदद से निर्धारित 3 स्थानों पर प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा चेकिंग करेगी। महिला दर्शकों की सुरक्षा चेकिंग के लिए अलग से कैबिन स्थापित किए गए हैं।

दर्शक दीर्घा में पर्स, पैन, मोबाइल फोन, पानी की बोतल, बैल्ट, काले रंग का कपड़ा, कड़ा इत्यादि कोई भी वस्तु लेकर जाने की मनाही होगी। इतना ही नहीं वहां किसी को खड़ा होने की भी अनुमति नहीं होगी। इसके लिए सुरक्षा प्रहरियों को विशेष रूप से नियुक्त किया जा रहा है। वहीं, सिविल सचिवालय से आने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को भी उनके पहचान पत्र के आधार पर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। उन्हें विधान भवन आने के लिए विधान सभा सचिवालय की ओर से जारी प्रवेश पत्र दिखाना होगा।

Facebook
X
WhatsApp
Email
Telegram