आशुतोष चंडीगढ़ – हरियाणा पुलिस का एक ऐसा अफसर ,जिन्होंने मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल के उस सपने को साकार करने में पुरी जी जान लगा दी ,जिसमे हरियाणा के उन भ्रष्ट अफसर और कर्मचारियों को पकड़ना था I हरियाणा पुलिस की सेवा में तैनात पुलिस अधीक्षक राजेश फोगाट ने जब से एन्टी करप्सन ब्यूरो में जॉइन किया , तब से उन्होंने कई ऐसे कर्मचारी और अफसरों को पकड़ा जिनका राजनीतिक रसूक भी था I
राजेश फोगाट और उनकी टीम ने हरियाणा पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सपने को साकार करने के लिए भ्रष्ट अफसर और सरकारी कर्मियों को पकड़ने की ऐसी मुहीम छेड़ी की ,उनका नाम आजकल सभी कार्यलय में दहसत का कारण बना हुआ है I पुलिस अधीक्षक राजेश फोगाट और उनकी टीम सूचना मिलते ही रिश्वत लेने वाले कर्मचारी और अफसरों को धर दबोचते है I
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल अपनी सरकार के बनते ही साफ कह चुके थे , न नोकरी में पर्ची और न ही सरकारी काम मे खर्ची चलेगी I यही लक्ष्य रखते हुए ए सी बी करनाल की टीम ने करनाल के आसपास के ही नही बल्कि दूर दराज के भृष्ट लोगो को पकड़ने में देर नही लगाई I

अब तक राजेश फोगाट और उनकी टीम ने बड़े अफसरों में राजपत्रित अधिकारियों में 40 और गैर राजपत्रित अधिकारियों में 93 तथा पहली बार विभाग ने गैर सरकारी लोगो मे कुछ दलालों को पकड़ा ,जो भृष्ट अफसरों और कर्मियों के लिए बाहर से काम करते थे I
राजेश फोगाट को विभाग के बहुत बार प्रंशसा पत्र भी दिया , साथ ही 2022 में इनको राष्ट्रपति मैडल भी मिला
jin88.us.com Jin88 | Sân Chơi Uy Tín Thu Hút 1.000.000+ Hội Viên Tham Gia




