Haryana/चंडीगढ़ : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा से जुड़ने के लिए विपक्षी पार्टियों के नेताओं में होड़ सी लग गई है। शुक्रवार को पंचकूला में रादौर से दो बार विधायक रह चुके आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बंताराम बाल्मीकि सहित कांग्रेस, इनेलो, जजपा से जुड़े 100 से अधिक नेताओं ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में भाजपा का दामन थाम लिया। पार्टी कार्यालय पंचकमल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने इन सभी को भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी में ज्वाइन करवाया। मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने सभी नए सदस्यों का स्वागत किया।
appak168.com AK168.COM Trang Chủ Chính Thức | Đăng Ký +68k
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पार्टी की रीति-नीति के बारे में बोलते हुए कहा कि भाजपा पहले देश, फिर पार्टी और फिर कार्यकर्ता के सिद्धांत पर चलने वाली पार्टी है और उन्हें उम्मीद है कि भाजपा ज्वाइन करने वाले सभी कार्यकर्ता इस सिद्धांत पर चलते हुए देश और पार्टी की सेवा करेंगे। मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा पोर्टल को बंद करने की बात कहने वालों को जनता खत्म कर देगी। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने भी भाजपा ज्वाइन करने वाले सभी नेताओं को पूरा मान-सम्मान देने की बात कही।
इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, संगठनमंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा व तीनों महामंत्री मोहन लाल बड़ौली, डा. अर्चना गुप्ता, सुरेंद्र पुनिया, विधायक सुभाष सुधा, जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, पूर्व विधायक लतिका शर्मा आदि उपस्थित रहे। अन्य पार्टियों को छोड़कर भाजपा में विश्वास जताने वाले नेताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा में स्वार्थ से उपर उठकर काम करने वाले लोग हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी के लिए देश पहले है। भाजपा में समाज हित में काम करने की व्यवस्था बनाई जाती है। विरोधी पार्टी की तरफ इशारा करते हुए सीएम ने कहा कि कुछ पार्टियों में स्वार्थी लोग होते हैं, जिनकी सोच मैं, मेरा परिवार तक ही सीमित रहती है, इसलिए उन लोगों को देश और प्रदेश के विकास से कोई मतलब नहीं होता।




