Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » AAP से मोह भंग के बाद BJP जॉइन करेंगे अशोक तंवर, हरियाणा के CM भी रहेंगे मौजूद

AAP से मोह भंग के बाद BJP जॉइन करेंगे अशोक तंवर, हरियाणा के CM भी रहेंगे मौजूद

Chandigarh: आम आदमी पार्टी छोड़ चुके हरियाणा के सीनियर नेता और पूर्व सांसद अशोक तंवर आज BJP जॉइन करेंगे। जानकारी मिल रही है कि अशोक तंवर आज दोपहर एक बजे दिल्ली स्थित BJP मुख्यालय में जॉइनिंग करेंगे। इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी भी मौजूद रहेंगे। ये कार्यक्रम दिल्ली स्थित BJP कार्यालय पर ही आयोजित होगा। बता दें कि हाल ही में अशोक तंवर ने आम आदमी पार्टी की हरियाणा कैंपेन कमिटी के अध्यक्ष पद और प्राइमरी मेंबरशिप से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफे के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि अशोक तंवर BJP में शामिल हो सकते हैं।

Congress में भी रह चुके हैं तंवर

पूर्व लोकसभा सांसद अशोक तंवर इससे पहले Congress में रह चुके हैं। 5 अक्टूबर 2019 को उन्होंने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था। इसके बाद उन्होंने अपना दल बनाया लेकिन वह कुछ खास कर नहीं पाए और इसके बाद वह ममता बनर्जी की पार्टी TMC में शामिल हो गए। हालांकि यहां भी वह केवल साल भर ही टिके और 4 अप्रैल 2022 को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। उन्हें उम्मीद थी कि आम आदमी पार्टी उन्हें इस साल राज्यसभा भेजेगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं और अब वह आम आदमी पार्टी से भी अलग हो गए हैं। अशोक तंवर ने अपना इस्तीफा दिल्ली के CM और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को भेजा था।

How to Get AdSense Approval for News a Portal

AAP ने मंसूबों पर फेरा पानी

माना जा रहा है कि तंवर आम आदमी पार्टी के टिकट से राज्यसभा जाना चाह रहे थे। लेकिन पार्टी ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया था। इसके बाद से ही अशोक तंवर नाराज चल रहे थे। पिछले दिनों उनकी मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर से मुलाकात भी हुई थी। इसके बाद ही आशंका जताई जा रही थी कि वह जल्द ही AAP का साथ छोड़ सकते हैं और आगे चलकर यही हुआ। अब इस्तीफा देने के बाद अशोक तंवर BJP में शामिल होने जा रहे हैं।

vipak168.com AK168.COM Trang Chủ Chính Thức | Đăng Ký +68k

Facebook
X
WhatsApp
Email
Telegram