Home » राजनीति » अब सीएम खुद करेंगे अवैध कॉलोनियों के खिलाफ हुई कार्रवाई की समीक्षा, DTP की रिपोर्ट से नहीं हुए संतुष्ट

अब सीएम खुद करेंगे अवैध कॉलोनियों के खिलाफ हुई कार्रवाई की समीक्षा, DTP की रिपोर्ट से नहीं हुए संतुष्ट

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अवैध कॉलोनियों के मामले में सख्त रुख अपना लिया है। मुख्यमंत्री जिला नगर योजनाकार (DTP) सिरसा की रिपोर्ट से सख़्त नाराज़ हैं। अब मुख्यमंत्री खुद ही इस मामले में समीक्षा करेंगे।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने प्रदेश में पिछले 3 वर्षों में अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध किये गए एनफोर्समेंट-एक्शन का शीघ्रता से संकलन करने के निर्देश दिए है। इसे लेकर वह जल्द ही बैठक कर समीक्षा करेंगे।

How to Get AdSense Approval for News a Portal

बता दें कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बीती 23 अगस्त को सिरसा जिला के डबवाली क़स्बा में “यूथ मैराथन” को हरी झंडी दिखाने पहुंचे थे। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक करके इस जिला में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की थी।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने डीटीपी, सिरसा से अवैध कॉलोनियों के मामले में की जा रही कार्रवाई का ब्यौरा मांगा था। डीटीपी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि पिछले 3 वर्षों के दौरान सिरसा में 32 अवैध कॉलोनियों की पहचान की गई है। इनमें से केवल 9 एफआईआर दर्ज की गईं तथा 6 को बाद में रद्द कर दिया गया।

मुख्यमंत्री सिरसा में अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध किए गए एनफोर्समेंट-एक्शन से संतुष्ट नहीं हुए और निर्देश दिए कि पूरे राज्य में पिछले 3 वर्षों में अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध किए गए एनफोर्समेंट-एक्शन की स्थिति का शीघ्रता से संकलन किया जाए। वे जल्द ही इस पूरे मामले की समीक्षा करेंगे।

appak168.com AK168.COM Trang Chủ Chính Thức | Đăng Ký +68k

Facebook
X
WhatsApp
Email
Telegram