Haryana Weather : हरियाणा में मौसम ने फिर करवट ले ली है। आज मंगलवार को लगातार दूसरे दिन मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के करीब-करीब सभी जिलों में बारिश हो सकती है, लेकिन 13 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों के लिए अलर्ट
मौसम विभाग की ओर से यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, मेवात और पलवल जिले के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।

धीरे-धीरे होगी हल्की बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक आज प्रदेश में अच्छी बारिश हो सकती है। इसके बाद कुछ दिनों में हल्की बारिश होगी। अब तक हरियाणा प्रदेश की औसतन बारिश 212 मिमी दर्ज की गई। जबकि सामान्यतः 191.3 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। जो प्रदेश में 11 प्रतिशत बारिश ज्यादा हो चुकी है। इस बार मानसून हरियाणा पर बहुत मेहरबान रहा।

मिलेगी गर्मी से राहत
बता दें कि कल पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ में बारिश हो सकती है। वहीं सिरसा, फतेहाबाद, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक में हल्की बारिश होगी। वीरवार को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल में मध्यम बारिश हो सकती है। कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, जींद, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, भिवानी में हल्की बारिश की संभावना जताई है। सूबे में मौसम के बदलने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
playak168.com AK168 – TRANG CHỦ AK168.COM – LINK VÀO AK168 MỚI NHẤT 2026 TẶNG 68K




