Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » हरियाणा में INLD ने किया संगठन में विस्तार, देखिए किन्हें मिली जिम्मेदारी ?

हरियाणा में INLD ने किया संगठन में विस्तार, देखिए किन्हें मिली जिम्मेदारी ?

चंडीगढ़ : हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल ने अपने संगठन का विस्तार किया है। इनेलो पूर्वांचल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद रॉय ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अभय सिंह चौटाला और प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा से विचार विमर्श करके जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की।

इनेलो की ओर से नियुक्त किए गए पूर्वांचल प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्षों में पुरूषोतम को पंचकूला, जय चंद्र मिश्रा को अंबाला, नवीन चंद्र को कुरुक्षेत्र, अश्विन कुमार को कैथल, अशोक कुमार को जींद, रामसरन भारती को सिरसा, शंभु यादव को फतेहाबाद, कंवल को हिसार, एल.एस. कुमार को गुरुग्राम, हिमांशु शुक्ला को फरीदाबाद, तोसीन सैफी को रोहतक, अमरनाथ कुशवाहा को झज्जर, विकास पांडेय को सोनीपत, रमाशंकर चौरसिया को पानीपत, संतोष कुमार ठाकुर को करनाल, ओमप्रकाश यादव को यमुनानगर, चन्द्रशेखर साहा को पलवल और शिवराज सिंह को रेवाड़ी का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।

How to Get AdSense Approval for News a Portal

jin88h1.us.com Jin88 | Truy Cập Link 30s, Kho Game 500 Trò, Nhận Quà Hot

Facebook
X
WhatsApp
Email
Telegram