Home » अपराध » कांग्रेस विधायक को जान से मारने की धमकी, MLA ने थाने में दी शिकायत

कांग्रेस विधायक को जान से मारने की धमकी, MLA ने थाने में दी शिकायत

Congress MLA received threat :  हिसार जिले की नारनौंद विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिली है। विधायक ने इस संबंध में नारनौंद थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी धमकी से जुड़ी पोस्ट साझा की है। धमकी देने वाले का प्रोफाइल भी विधायक ने शेयर किया है। विधायक ने बताया कि धमकी देने वाले का नाम मोहित है और इसने दिग्विजय चौटाला के साथ अपनी प्रोफाइल फोटो लगाई हुई है।

विधायक ने मोहित का फोटो और कमेंट शेयर कर लिखा है कि “दिग्विजयवादी…ये भाई बोल रहा है, जस्सी गोली ये ना देखे कि विधायक है या आम आदमी। मतलब स्पष्ट संदेश, जो कोई दिग्विजय चौटाला के खिलाफ बोलेगा, उसको गोली मार दी जाएगी। विधायक ने आगे कहा- “ये बात हम नहीं ये मोहित दुर्गा मांदकौल बोल रहा है। शायद अब दिग्विजय चौटाला ने सिखाया है कि लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद का जवाब गोली से देंगे…यही JJP का चाल, चरित्र एवं चेहरा है”।

How to Get AdSense Approval for News a Portal

दावा-आरोपी जजपा का जिलाध्यक्ष

नारनौंद थाने में जस्सी पेटवाड़ ने दी शिकायत में दावा किया है कि आरोपी मोहित गांव मांदकौल, थाना गदपुरी, जिला पलवल का निवासी है। यह जजपा का जिलाध्यक्ष है। अभी जिलाध्यक्ष होने के बारे में जेजेपी का कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है। जेजेपी ने 6 मई 2025 को जारी जिला अध्यक्षों की सूची में पलवल से सुरेंद्र सयोत को जिला अध्यक्ष बनाया था। सुरेंद्र सयोत ने कहा कि मोहित इनसो का पूर्व जिलाध्यक्ष है। किसी को भी धमकी देना गलत बात है।

दिग्विजय चौटाला की पोस्ट पर किया था कमेंट

दरअसल, दिग्विजय चौटाला ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्टर शेयर किया था। यह पोस्टर युवा जोड़ों अभियान को लेकर था। इस पर नारनौंद के विधायक जस्सी पेटवाड़ ने बुधवार को कमेंट किया था। विधायक ने कमेंट लिखा था- ” है ना कमाल की बात ?? 4.5 साल जमकर माल जोड़ने वाले अब युवाओं को जोड़ेंगे? पिताजी बोलते हैं हमारा जन्मजात संबद्ध है बीजेपी से और बेटे बोलते हैं इन्हें जमना पार करेंगे। बड़ा भाई बोलता है मनोहर लाल खट्टर अच्छे मुख्यमंत्री थे, छोटे युवराज बोलते हैं नायब सैनी बढ़िया हैं.. हरियाणा वालों को पागल समझना बंद कीजिए युवराज”।

आरोप- इसी पोस्ट के बाद धमकी दी गई

विधायक जस्सी पेटवाड़ ने आरोप लगाया कि इसी कमेंट के बाद मोहित नाम के एक व्यक्ति ने धमकी दी। मोहित ने विधायक के कमेंट सेक्शन में जाकर लिखा कि “जस्सी गोली ये नहीं देखती कि विधायक है या आम आदमी, प्यार की भाषा में समझ जा, क्यों नई उम्र में पंचतत्व में विलीन होना चाहता है”।

appak168.com AK168.COM Trang Chủ Chính Thức | Đăng Ký +68k

Facebook
X
WhatsApp
Email
Telegram