Home » धर्म » जन्मदिन मनाने जेल से बाहर आया गुरमीत राम रहीम ! जानिए इस बार कहां होगा ठिकाना ?

जन्मदिन मनाने जेल से बाहर आया गुरमीत राम रहीम ! जानिए इस बार कहां होगा ठिकाना ?

Gurmeet Ram Rahim News:  रोहतक की सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर से पैरोल पर बाहर आ गयाहै। इस बार राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मिली है। मंगलवार की सुबह राम रहीम को कड़ी सुरक्षा के बीच जेल से बाहर निकाला गया। जेल के निकलने के बाद राम रहीम अपने अनुयायियों के साथ सिरसा डेरे केलिए रवाना हो गया।

बुलेट प्रूफ गाड़ी में हुआ रवाना

How to Get AdSense Approval for News a Portal

मंगलवार की सुबह हनीप्रीत, सिरसा डेरे के चेयरमैन दान सिंह, डॉ. आरके नैन और शरणदीप सिंह सिटू दो गाड़ियों के साथ रोहतक पहुंचे और राम रहीम को लेकर सिरसा डेरे के लिए रवाना हो गए। 40 दिन की पैरोल मिलने के बाद 5 अगस्त को सुनारिया जेल से सुबह करीब साढ़े 6 बजे गुरमीत राम रहीम कड़ी सुरक्षा के बीच सिरसा के लिए रवाना हुआ। उसका लग्जरी गाड़ियों का काफिला निकला था, जिसमें दो बुलेट प्रूफ लैंड क्रूजर, 2 फॉर्च्यूनर व 2 अन्य गाड़ियां शामिल रहीं।

15 अगस्त को है जन्मदिन

15 अगस्त को कैदी राम रहीम का जन्मदिन है। बताया जा रहा है कि सिरसा डेरे में रक्षाबंधन के बाद जन्मदिन मनाया जाएगा। साध्वी यौन उत्पीड़न केस में आरोप सिद्ध होने के बाद 2017 से राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है।

14वीं बार जेल से बाहर आया राम रहीम

जेल में एक निश्चित समय बिताने और व्यवहार के बाद पैरोल और फरलो की प्रक्रिया अदालत में शुरू की जाती है। हालांकि, पैरोल की अवधि सजा में नहीं जोड़ी जाती है, जबकि फरलो की अवधि सजा में ही जोड़ी जाती है। 2025 में राम रहीम तीसरी बार जेल से बाहर आया है। फरवरी और अप्रैल में 21-21 दिन की फरलो मिल चुकी है। साथ ही 2017 से अब 14वीं बार पैरोल या फरलो मिली है। पिछली बार 10 अप्रैल को 21 दिन की फरलो पर जेल से बाहर आया था। जो सिरसा डेरे में ही काटी गई थी।

2017 से जेल में है राम रहीम

25 अगस्त 2017 को 2 साध्वियों के यौन शोषण केस में राम रहीम को 20 साल कैद हुई। इसके बाद 17 जनवरी 2019 को पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में उम्र कैद हुई। वहीं, डेरा मैनेजर रणजीत सिंह के हत्या मामले में अक्टूबर 2021 में CBI कोर्ट ने उसे उम्र कैद की सजा सुनाई। सजा मिलने के 3 साल बाद राम रहीम को इस मामले में हाईकोर्ट ने बरी कर दिया। अभी राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है।

jin88h1.us.com Jin88 | Truy Cập Link 30s, Kho Game 500 Trò, Nhận Quà Hot

Facebook
X
WhatsApp
Email
Telegram