Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जेजेपी ने संगठन का किया विस्तार, 27 युवाओं को मिले पद

जेजेपी ने संगठन का किया विस्तार, 27 युवाओं को मिले पद

चंडीगढ़ : जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श करके 27 वरिष्ठ युवा पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की। दिग्विजय चौटाला ने बताया कि युवा जेजेपी प्रदेश महासचिव के पद जोनी लठवाल, सिद्धार्थ गोदारा, अनिल ढुल, सोमवीर सिंह और अजय राव को नियुक्त किया गया हैं। इसी तरह संदीप श्योराण, अनुराग खटकड़, संपूर्ण कोयल, कर्णवीर ओढ़ां, सूरज चौहान, वीरेंद्र शेखों, अशोक ढिल्लों और राजबीर सिंह बराड़ भी युवा प्रदेश महासचिव होंगे।

वहीं, जेजेपी ने हरसिमरन सिंह बब्बू, गौरव सैनी, शाकिर खान, संदीप सिंघल, कर्ण तुषीर, रितुराज चौधरी, विपिन मोंगा, दीपक राठौर, निखिल कक्कड़, सुबोध चंद्रवंशी और विमल गुप्ता को युवा प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी हैं। इनके अलावा दर्पण मित्तल को युवा प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया हैं। अनमोल गुप्ता और रजत नैन युवा प्रदेश प्रवक्ता होंगे। दिग्विजय चौटाला ने सभी नवनियुक्त युवा पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 23 सितंबर मंगलवार को सिरसा की नई अनाज मंडी में जेजेपी का युवा योद्धा जिला सम्मेलन कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। उन्होंने कहा कि हर जिले में जेजेपी युवा योद्धा कार्यक्रम करके युवाओं को एकजुट करेगी और युवाओं की आवाज बुलंद करेगी।

How to Get AdSense Approval for News a Portal

vipak168.com AK168.COM Trang Chủ Chính Thức | Đăng Ký +68k

Facebook
X
WhatsApp
Email
Telegram