Home » हरियाणा » दिल्ली की मुख्यमंत्री ने हरियाणा में अपनी जन्मभूमि पर मनाया जन्मदिन, CM नायब सैनी ने कोथली दी और मुकुट पहनाया

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने हरियाणा में अपनी जन्मभूमि पर मनाया जन्मदिन, CM नायब सैनी ने कोथली दी और मुकुट पहनाया

जींद :  दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जींद जिले के अपने पैतृक गांव नंदगढ़ में अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक भाई के तौर पर उन्हें तीज की कोथली देते हुए उन्हें चांदी का मुकुट पहनाया। साथ ही मंच पर केक काटकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का जन्मदिन मनाया। इसके अलावा नायब सैनी ने इस मौके पर इलाके को करोड़ों रुपए की सौगात भी दी।

मिलकर हरियाणा और दिल्ली को आगे बढ़ाएंगे

How to Get AdSense Approval for News a Portal

नायब सैनी ने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को बधाई दी और कहा कि इनका जीवन राष्ट्र को समर्पित रहा है। वह एक साधारण परिवार से आगे बढ़ी है, उनका जन्मदिन है इसके लिए प्रदेश की तरफ से उन्हें बधाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में 2014 के बाद भारत तेजी से बदला है, विकसित राष्ट्र बनाने के लिए नए नए परिकल्पों के साथ आगे बढ़ा जा रहा है। भारत दुनिया की तीसरी मजबूत शक्ति बनेगा। आज 11वें स्थान से भारत चौथे स्थान पर आ गया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री के साथ मिलकर हम हरियाणा और दिल्ली को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। दोनों भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य को लेकर चल रहे हैं। पुरानी सरकारों में एजेंडे चलाये जाते थे, लेकिन मोदी जी ने उस सोच को बदला है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने नन्दी गौशाला और अग्रसेन धर्मशाला के लिए 31 लाख देने की घोषणा की।

धुआं उठा देगी भाई-बहन की जोड़ी

वहीं सीएम रेखा गुप्ता ने नायब सैनी को साधारण परिवार से बताते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की वजह से ये संभव हुआ। रेखा गुप्ता ने कहा कि मैं ये विश्वास दिलाना चाहती हूं कि ये भाई बहन की जोड़ी धुआं उठा देगी। दिल्ली वाले कहते हैं कि धुएं से पॉल्यूशन होता है। मैं कहना चाहती हूं कि ये धुआं पॉल्यूशन का नहीं विकास का होगा। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की सोच में साधारण व्यक्ति भी आगे बढ़ सकता है। ऐसा आगे बढ़ने का मौका केवल बीजेपी नेतृत्व दे सकता है।

ये भी रहे मौजूद

इसदौरान डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्डा, कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली, विधायक रामकुमार गौतम, रणधीर पनिहार भी मौजूद रहे।

jin88h1.us.com Jin88 | Truy Cập Link 30s, Kho Game 500 Trò, Nhận Quà Hot

Facebook
X
WhatsApp
Email
Telegram