Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » दिवाली और छठ पर घर जाना अब होगा आसान – रेलवे चलाएगा रिकॉर्ड 12,000 स्पेशल ट्रेनें!

दिवाली और छठ पर घर जाना अब होगा आसान – रेलवे चलाएगा रिकॉर्ड 12,000 स्पेशल ट्रेनें!

नई दिल्ली : इस बार त्योहारी सीजन में घर जाने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है! भारतीय रेलवे ने दिवाली और छठ पूजा के मौके पर यात्रियों की सुविधा के लिए रिकॉर्ड 12,000 स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। यह जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खुद दी।

पिछले साल से बड़ी छलांग

जहां 2024 में 7,500 स्पेशल ट्रेनें चलाई गई थीं, वहीं इस बार की संख्या लगभग 60% ज्यादा है। मंत्री ने बताया कि अब तक करीब 10,000 ट्रेनों की अधिसूचना जारी हो चुकी है, और बाक़ी ट्रेनें यात्रियों की डिमांड के अनुसार घोषित की जाएंगी।

How to Get AdSense Approval for News a Portal

150 अनारक्षित ट्रेनें भी चलाई जाएंगी ताकि अचानक बढ़ी भीड़ को तुरंत कवर किया जा सके,” – अश्विनी वैष्णव

कब से कब तक चलेगी सेवा?

1 अक्टूबर से 15 नवंबर तक चलेगा रेलवे का ये फेस्टिव ऑपरेशन, जिससे नवरात्रि, दशहरा, दिवाली और छठ सभी मुख्य त्योहारों के दौरान यात्रियों को सुगम यात्रा का लाभ मिलेगा।

jin88z1.uk.com Jin88: Nền Tảng Giải Trí Uy Tín Và Đẳng Cấp Hàng Đầu 2026

दिवाली और छठ पर घर जाना अब होगा आसान – रेलवे चलाएगा रिकॉर्ड 12,000 स्पेशल ट्रेनें!
दिवाली और छठ पर घर जाना अब होगा आसान

वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें भी होंगी ट्रैक पर तैयार!

रेल मंत्री ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों को लेकर भी खुशखबरी दी। उन्होंने कहा कि पहला रेक तैयार है और दूसरा 15 अक्टूबर तक आ जाएगा। दोनों रेक एक साथ लॉन्च किए जाएंगे। इससे रात की लंबी दूरी की यात्रा और भी आरामदायक, तेज और तकनीकी रूप से उन्नत होगी।

ट्रेनें चल रही हैं वक्त पर – 90% से ज्यादा पंक्चुअलिटी

रेल मंत्री ने भारतीय रेलवे के प्रदर्शन पर संतोष जताते हुए कहा कि देश के 70 में से 29 डिवीज़न ने 90% से ज्यादा समय पर संचालन दर्ज किया है। यह रेलवे की तेज़, भरोसेमंद और बेहतर सेवा की ओर इशारा करता है।

यात्रियों के लिए सीज़न की सबसे बड़ी राहत

त्योहारी सीजन में जब ट्रेनों में सीट मिलना मुश्किल हो जाता है, ऐसे में रेलवे का यह कदम लाखों यात्रियों को समय पर और आरामदायक यात्रा का मौका देगा।

Facebook
X
WhatsApp
Email
Telegram