Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » हरियाणा में पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद्द, CM ने जारी किए खास निर्देश

हरियाणा में पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद्द, CM ने जारी किए खास निर्देश

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने 11 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा के श्रद्धालुओं के लिए व्यापक इंतजाम के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। कावड़ यात्रा को देखते हुए पूरे हरियाणा में पुलिस बल को अलर्ट पर रखा गया है। राज्य के सभी जिलों में पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की गई है। 11 जुलाई से यात्रा समाप्ति तक पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर प्रतिबंध लगाया गया है ताकि अधिकतम पुलिस बल उपलब्ध रह सके। सभी संवेदनशील स्थानों, नाकों और शिविर स्थलों पर वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में 24 घंटे गश्त लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

हरियाणा पुलिस महानिदेशक ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे स्थानीय प्रशासन से सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना निकटतम पुलिस चौकी या 112 हेल्पलाइन पर दें। श्रद्धालुओं के मार्गों पर महिला कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए विशेष महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। यात्रा मार्गों पर चलने वालों के लिए अलग लेन सुनिश्चित की गई है। पुलिस बल को निर्देशित किया गया है कि वे किसी भी प्रकार की सांप्रदायिक अशांति या अफवाह की स्थिति में तुरंत कार्रवाई करें। सभी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और कांवड़ियों के भेष में कोई असामाजिक तत्व नहीं घुसे, इस बारे में पहचान कर तत्काल कार्रवाई करने बारे में पुलिस इकाइयों को निर्देशित किया गया है।

How to Get AdSense Approval for News a Portal

jin88h1.us.com Jin88 | Truy Cập Link 30s, Kho Game 500 Trò, Nhận Quà Hot

Facebook
X
WhatsApp
Email
Telegram