Home » अपराध » रेलवे स्टेशन पर गैंगरेप के बाद महिला को ट्रेन के आगे फेंका, आऱोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

रेलवे स्टेशन पर गैंगरेप के बाद महिला को ट्रेन के आगे फेंका, आऱोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पानीपत: शहर के रेलवे स्टेशन पर एक हैरान करने वाला वाक्य सामने आया है। यहां दो युवकों ने एक 35 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और बाद में उसे ट्रेन में बैठाकर सोनीपत ले गए। वहां पर उन्होंने महिला को मारने की नीयत से रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया, जिससे ट्रेन की चपेट में आने से महिला का पैर कट गया। महिला को गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है।

पीड़िता ने बताया कि 24 जून की रात लगभग 10 बजे वह पानीपत रेलवे स्टेशन पर पानी की टंकी की ओर गई थी। तभी दो युवक वहां पहुंचे और उसे जबरन माल गोदाम की ओर ले गए। वहां दोनों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बाद में वे उसे ट्रेन से सोनीपत ले गए और स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पर धक्का दे दिया। महिला ने बताया कि ट्रैक पर फेंके जाने के बाद वह उठकर भागने की कोशिश कर रही थी, तभी उसका पैर पटरियों में फंस गया और अचानक आ गई पैसेंजर ट्रेन। ट्रेन गुजरने पर महिला का एक पैर कट गया। घटना की जानकारी मिलते ही सोनीपत और पानीपत GRP ने संयुक्त रूप से जांच शुरू कर दी है। वहीं, पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

How to Get AdSense Approval for News a Portal

jin88z1.uk.com Jin88: Nền Tảng Giải Trí Uy Tín Và Đẳng Cấp Hàng Đầu 2026

Facebook
X
WhatsApp
Email
Telegram