Home » राजनीति » विभागीय परीक्षाओं में 98 प्रतिशत फेल परिणाम ने भाजपा की बिना पर्ची और बिना खर्ची की खोली पोल : अभय चौटाला

विभागीय परीक्षाओं में 98 प्रतिशत फेल परिणाम ने भाजपा की बिना पर्ची और बिना खर्ची की खोली पोल : अभय चौटाला

चंडीगढ़ : इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अभय सिंह चौटाला ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिना पर्ची-बिना खर्ची की बात करने वाली भाजपा की हाल ही में विभागीय परीक्षाओं के आए नतीजों ने पोल खोल दी है।

हरियाणा के जेल विभाग के अधीक्षक, उपाधीक्षक, सहायक अधीक्षक और उप-सहायक अधीक्षक के लिए हुई विभागीय परीक्षाओं में 41 अधिकारियों में से 40 अधिकारी फेल हो गए जो कि कुल अधिकारियों की संख्या का 98 प्रतिशत बनता है। मात्र 2 प्रतिशत ही पास हुए। वहीं क्रिमिनल लॉ विभाग के विभागीय पेपर में 24 में से 18 कर्मचारी फेल हो गए हैं जो कि कुल संख्या का 75 प्रतिशत बनता है।

How to Get AdSense Approval for News a Portal

जेल विभाग और क्रिमिनल लॉ विभाग के विभागीय परीक्षा के आए परिणामों में इतनी बड़ी तादाद में अधिकारियों और कर्मचारियों के फेल हो जाने से साफ पता चलता है कि जो अधिकारी और कर्मचारी भाजपा सरकार ने भर्ती किए थे वो इन पदों के लायक नहीं थे और भाजपा सरकार ने भर्तियों में खर्ची और पर्ची का भरपूर इस्तेमाल किया है। अगर इनकी जगह योग्य अधिकारियों की भर्ती की होती तो विभागीय परीक्षा का परिणाम बिल्कुल उलटा आता और फेल होने वालों की संख्या 2 प्रतिशत और पास होने वालों की संख्या 98 प्रतिशत होती। कितने ही ऐसे उदाहरण हैं जब सरकारी नौकरी के लिए पैसों का लेनदेन पकड़ा गया है। यहां तक कि पिछले टर्म में भाजपा के विधायक के बेटे की ऑडियो लीक हुई थी जिसमें सरकारी नौकरी के लिए पैसों का लेनदेन की बात कही गई थी। एचपीएससी के अधिकारी से 3.5 करोड़ रूपए बरामद किए गए थे। कुल मिला कर भाजपा सरकार में खुल के चल रही है पर्ची और खर्ची।

jin88t1.in.net Jin88 – Nhà Cái Cá Cược Trực Tuyến Uy Tín Top 1 Châu Á 2026

Facebook
X
WhatsApp
Email
Telegram