Home » राजनीति » सरकार ने 1 लाख परिवारों को दिया मिट्टी खुदाई का अधिकार, CM सैनी ने सौंपे भूमि के पात्रता प्रमाण पत्र

सरकार ने 1 लाख परिवारों को दिया मिट्टी खुदाई का अधिकार, CM सैनी ने सौंपे भूमि के पात्रता प्रमाण पत्र

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रजापति समाज से आह्वान किया कि वे अपनी पारंपरिक कला को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए उसे और सशक्त बनाएं। साथ ही, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाते हुए नई तकनीकों को अपनाकर एवं अपने उत्पादों की गुणवत्ता एवं आकर्षण बढ़ाकर बाजार की मांग के अनुरूप कार्य करते हुए आगे बढ़ें।

मुख्यमंत्री कुरुक्षेत्र में प्रजापति समाज के परिवारों को पात्रता प्रमाण पत्र वितरण हेतु आयोजित एक राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र सौंपे। यह कार्यक्रम प्रदेश के सभी 22 जिलों में एक साथ आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 1,00,000 परिवारों को भूमि पात्रता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। योजना के तहत लगभग 1,700 गांवों में प्रजापति समाज को मिट्टी खुदाई का सामूहिक अधिकार देने हेतु पात्रता प्रमाण पत्र जारी किए गए।

How to Get AdSense Approval for News a Portal

यह प्रमाण पत्र ग्राम शामलात भूमि नियमावली 1964 के अंतर्गत प्रदान किए गए हैं। यह न केवल भूमि के उपयोग का अधिकार देते हैं, बल्कि प्रजापति समाज के लोगों को अपने कार्य को निर्बाध रूप से संचालित करने की कानूनी शक्ति भी प्रदान करते हैं। इन प्रमाण पत्रों के माध्यम से प्रजापति समाज के लोगों को अपनी कला को नई दिशा देने का अवसर मिलेगा, उनके सपनों को नए पंख लगेंगे और अब उन्हें अपने उत्पाद निर्माण के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

बता दें कि बीती 13 जुलाई को भिवानी में आयोजित दक्ष प्रजापति जयंती समारोह में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रजापति समाज को भूमि पात्रता प्रमाण पत्र प्रदान करने का संकल्प लिया था, जिसे मात्र एक माह के भीतर पूरा किया गया है। यह राज्य सरकार की कार्यशैली का प्रमाण है, जिसमें कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है।

कांग्रेस शासन में प्रजापति समाज के कार्यस्थलों पर हुए कब्जे

उन्होंने कहा कि पहले प्रत्येक गांव में प्रजापति समाज के लिए मिट्टी लेने हेतु पर्याप्त भूमि उपलब्ध होती थी, लेकिन पूर्ववर्ती सरकारों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। कांग्रेस शासनकाल में तो प्रजापति समाज के कार्यस्थलों पर कब्जे तक कर लिए गए। इतना ही नहीं, उस समय सत्ता में बैठे लोगों ने प्रजापति समाज के खिलाफ षड्यंत्र रचकर उनका रोजगार छीनने का प्रयास किया। गांवों में 100-100 वर्ग गज के प्लॉट देने का दिखावटी वादा किया गया, और वे प्लॉट उसी भूमि पर काटे गए जहां प्रजापति समाज अपनी रोज़ी-रोटी कमाता था। ऐसी नीतियों के कारण इस समाज का रोजगार लगभग ठप हो गया।

विदेशों तक पहुंचेगी प्रजापति समाज की कला

इस अवसर पर हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की दूरदर्शी सोच है कि प्रजापति समाज की कला को केवल गांव तक सीमित न रखकर विदेशों तक पहुंचाया जाए, और इस दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रजापति समाज द्वारा बनाए गए दीपक से ही शुभ कार्यों की शुरुआत होती है, जो उनकी कला और परंपरा की महत्ता को दर्शाता है। पंवार ने बताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार संतों एवं गुरुओं की जयंती को सरकारी स्तर पर मनाने का कार्य कर रही है। साथ ही, सेल्फ हेल्प ग्रुप के लिए साझा बाजार खोले जा रहे हैं, ताकि उनके हाथों से बने उत्पादों को एक स्थायी मंच और बाजार उपलब्ध हो सके तथा वे अपने उत्पाद आसानी से बेच सकें।

jin88t1.in.net Jin88 – Nhà Cái Cá Cược Trực Tuyến Uy Tín Top 1 Châu Á 2026

Facebook
X
WhatsApp
Email
Telegram