Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » सात दिन में तीसरी बार भूकंप से कांपी हरियाणा की धरती, सहम उठे लोग

सात दिन में तीसरी बार भूकंप से कांपी हरियाणा की धरती, सहम उठे लोग

चंडीगढ़ : एक सप्ताह के भीतर गुरुवार की अल सुबह यानि देर रात एक बार फिर से हरियाणा में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। रोहतक में महसूस किए गए भूकंप के इन झटकों की तीव्रता 3.3 आंकी गई है। भूकंप का केंद्र भी रोहतक ही था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, 17 जुलाई को अल सुबह 12:46 बजे हरियाणा के रोहतक में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.3 मापी गई है। भूकंप का केंद्र रोहतक में 28.88 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 76.76 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था और इसकी गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे थी। इस भूकंप से अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। हालांकि, भूकंप के झटके महसूस होने के बाद घरों से लोग बाहर निकल आए।

पहले भी महसूस हुए थे झटके

How to Get AdSense Approval for News a Portal

इससे पहले, 11 जुलाई को भी दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के जिलों में अचानक धरती हिलने लगी, जिससे लोग अपने घरों और कार्यालयों से बाहर निकलकर खुले में आ गए थे।

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक उस समय भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर में था। भूकंप के झटके शुक्रवार शाम 7:49 बजे महसूस किए गए थे, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 आंकी गई थी। इसकी गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी। इससे पहले 10 जुलाई की सुबह भी दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके आए थे। उसका भी केंद्र झज्जर ही था।

हरियाणा के झज्जर जिले में बीते गुरुवार को सुबह 9.05 से 9.10 के बीच भूकंप के दो बार झटके महसूस किए गए थे, जिनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 और 3.0 दर्ज की गई थी। भूकंप का केंद्र झज्जर शहर से 10 किलोमीटर उत्तर में था, जिसकी गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे मापी गई थी।

 

playak168.com AK168 – TRANG CHỦ AK168.COM – LINK VÀO AK168 MỚI NHẤT 2026 TẶNG 68K

Facebook
X
WhatsApp
Email
Telegram