Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » हरियाणा के शिक्षा मंत्री ने हाथ जोड़कर की विपक्ष से अपील, जानिए क्या बोले महीपाल ढांडा ?

हरियाणा के शिक्षा मंत्री ने हाथ जोड़कर की विपक्ष से अपील, जानिए क्या बोले महीपाल ढांडा ?

Haryana News :  हरियाणा में चल रहे विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर खींचतान देखने को मिल रही है। सत्र के पहले दिन जहां विपक्ष के हंगामे के चलते विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण को 6 बार सदन स्थगित करना पड़ा था। वहीं, विपक्ष की मांग पर मनीषा की मौत पर चर्चा के लिए 26 अगस्त की तारीख तय की गई थी। हालांकि 26 अगस्त को भी सत्र में कईं मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक आमने-सामने दिखाई दिए। इन सबके बीच सत्र शुरू होने से पहले हरियाणा के शिक्षा व संसदीय कार्य मंत्री महीपाल ढांडा ने मीडिया के बातचीत के दौरान विपक्ष की कारगुजारी को लेकर हाथ जोड़े हुए बड़ी अपील कर डाली।

बेलगाम विपक्ष

How to Get AdSense Approval for News a Portal

महीपाल ढांडा ने कहा कि आज विपक्ष पूरी तरह से बेलगाम है। उन्हें देश और प्रदेश में कोई चलाने वाला नहीं है। इसलिए सभी नेता अपनी-अपनी डफ्ली, अपना-अपना राग अलाप रहे हैं। देश में अपने सबसे बड़े नेता को खुश करने के लिए विपक्ष के दूसरे नेता सारे नियमों को ताक पर रखकर किसी भी हद तक लोकतंत्र की हत्या करते हुए संविधान का नाम लेकर चिल्ला रहे हैं। ढांडा ने सवाल किया कि क्या संविधान यह कहता है कि संविधान के अनुरूप काम ना करो।

हरियाणा के पैसे की बर्बादी करने वाले चोर

विपक्ष पर हमलावर होते हुए संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि यह लोग हरियाणा की विधानसभा में खड़े होकर प्रदेश के पैसे की बर्बादी करने वाले चोर हैं। इन लुटेरों ने बिना किसी तर्क और वजह से कार्रवाई को रोककर हरियाणा के करोड़ों रुपए बर्बाद कर दिए। ढांडा ने कहा कि शायद इन लोगों को चिल्ली मारने के लिए इनाम मिलते होंगे।

नेता बनने की लगी होड़

महीपाल ढांडा ने कहा कि विपक्ष को काबू करने वाला तो कोई है नहीं। इसलिए यह एक से बढ़कर एक नेता बनने की होड़ में लगे हुए हैं।

हाथ जोड़कर प्रार्थना

शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा, ‘मेरी हाथ जोड़कर प्रार्थना है कि तुम नेता बन लो, पर कसाई मत बनो,। ‘देश और प्रदेश के पैसे मत बर्बाद करो’। ‘पहले 10-15-20 साल रहकर किसान, जवान किसी को नहीं छोड़ा, ‘अब जो है, उसे अच्छा करने में सहयोग कीजिए’।

playak168.com AK168 – TRANG CHỦ AK168.COM – LINK VÀO AK168 MỚI NHẤT 2026 TẶNG 68K

Facebook
X
WhatsApp
Email
Telegram