Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » बारिश के बीच कांपी हरियाणा की धरती, DELHI-NCR में महसूस किए गए भूकंप के झटके

बारिश के बीच कांपी हरियाणा की धरती, DELHI-NCR में महसूस किए गए भूकंप के झटके

चंडीगढ़ : हरियाणा के साथ दिल्ली और एनसीआर में बारिश के बीच कईं इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र हरियाणा का झज्जर जिला रहा, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 मापी गई। हालांकि भूकंप के चलते किसी भी प्रकार का नुकसान होने की सूचना नहीं है, लेकिन भूकंप के झटकों के कारण लोगों में डर का माहौल बन गया था, जिसके चलते लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप सुबह 9 बजकर 4 मिनट पर आया। हरियाणा के सोनीपत, झज्जर, हिसार, रोहतक, फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल के अलावा दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में भी कईं स्थानों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए।

दो बार लगे भूकंप के झटके

How to Get AdSense Approval for News a Portal

झज्जर में दो मिनट में भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। झज्जर में सुबह 9 बजकर 7 मिनट पर भूकंप का पहला झटका महसूस किया गया। उसके बाद 9 बजकर 10 मिनट पर हल्का झटका महसूस किया गया। अचानक भूकंप का झटका लगने से लोग भयभीत हो गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप का केंद्र झज्जर से 10 किलोमीटर उत्तर में था और इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 मापी गई।

इस कारण आता है भूकंप

बता दें कि धरती के अंदर सात टेक्टोनिक प्लेट्स हैं। ये प्लेट्स लगातार घूमती रहती हैं। जब ये प्लेट आपस में टकराती या रगड़ती हैं या एक-दूसरे के ऊपर चढ़ती या उनसे दूर जाती हैं, तब जमीन हिलने लगती है। इसे ही भूकंप कहते हैं। भूकंप को नापने के लिए रिक्टर पैमाने का इस्तेमाल करते हैं जिसे रिक्टर मैग्नीट्यूड स्केल कहते हैं।

appak168.com AK168.COM Trang Chủ Chính Thức | Đăng Ký +68k

Facebook
X
WhatsApp
Email
Telegram